City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी की नींद उड़ी : जेल में भयभीत कांप रहा हा थरथर !
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी की नींद उड़ी : जेल में भयभीत कांप रहा हा थरथर !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाहुबली मुख्तार अंसारी की नींद उड़ गई है। शासन की “सुरक्षा लोरी गीत” भी उसे नींद के आगोश में नहीं ले रही। वह प्राण जानें के भय से भयभीत “थरथरा” रहा है। आरोप है की यहां मंडल कारागार प्रशासन मुख्तार अंसारी के मामले में अदालत के आदेशो को ठेंगा दिखा दिया गया है ! यह कहकर टाल रहा है कि शासन की अनुमति से निचली आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। जबकि मुख्तार के वकील लियाकत अली का तर्क है की ऐसे में जब तक हाईकोर्ट कोई आदेश या स्थगन नहीं देता तब तक निचली अदालत के आदेश का पालन होना चाहिए।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की नींद उड़ी : जेल में भयभीत कांप रहा हा थरथर !
Baahubali Mukhtar Ansari lost his sleep: He trembled in fear in jail

मुख्तार अंसारी के वकील यहां उससे मिलने और वकालतनामे में हस्ताक्षर कराने आए थे। अधिवक्ता लियाकत अली ने का तर्क है की मुख्तार के मामले में बांदा जेल में न्यायालय के किसी आदेश का पालन नहीं हो रहा। जेल अधिकारियों ने सिर्फ इतना लिखा है कि वह शासन की अनुमति से हाईकोर्ट जाएंगे। लेकिन अभी तक नहीं गए न ही कोई स्टे है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की नींद उड़ी : जेल में भयभीत कांप रहा हा थरथर !
Baahubali Mukhtar Ansari lost his sleep: He trembled in fear in jail

ऐसे में न्यायालय के आदेश का पालन होना चाहिए। मुख्तार के हवाले से अधिवक्ता ने कहा कि जेल के अंदर हत्या की साजिश रची जा रही है। जेल में कोई भी घटना घट सकती है। पेशी में जाते वक्त भी खतरा है। इस सवाल पर कि किससे खतरा है? अधिवक्ता ने कहा कि वर्ष 2001 में गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की कार पर एके-47 से हमला हुआ था। नौ लोग गोली लगने से घायल हुए थे। इसकी रिपोर्ट मुख्तार अंसारी ने बृजेश सिंह व त्रिभुवन सिंह आदि पर दर्ज कराई थी। यही सब मुख्तार के जानी दुश्मन हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नें जौहरपुर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति शीघ्र दुरुस्त की दी चेतावनी

Banda : आयुक्त ने एआरटीओ चित्रकूट का रोका एक दिन का वेतन …

चित्रकूट में पूर्व विधायक ‘आनंद’ की ‘गर्जना’ से हिला ‘अपना दल’ का किला: विधायक की ‘बढ़ी टेंशन’ !

City News Uttar Pradesh Desk

करणी सेना की धमकी पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार पलटवार: हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका

सदर विधायक प्रकाश का प्रयास : शिक्षा व्यवस्था को बनाया स्मार्ट !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के ‘नाम’ से ‘फर्जी’ अकाउंट: विरोधियों पर तीखा हमला, एफआईआर की चेतावनी

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़