City News Uttar Pradesh
सड़क पर दौड़ती डस्टर कार अचानक बनी आग का गोला, धू-धूकर जलकर हुई खाक
उत्तर प्रदेश

सड़क पर दौड़ती डस्टर कार अचानक बनी आग का गोला, धू-धूकर जलकर हुई खाक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तकरीबन 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच सड़क पर दौड़ रही एक लग्जरी कार के इंजन में अचानक आग लग गई। चालक ने इंजन से धुआं निकलते हुए देखा तो तत्काल कार रोक दी और सभी कार सवार बाहर निकल आए। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास मौजूद किसानों ने देखा तो उन्हें अपनी फसल जलने का भय सताने लगा। हालांकि दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो गई।

सड़क पर दौड़ती डस्टर कार अचानक बनी आग का गोला, धू-धूकर जलकर हुई खाक
Duster car running on the road suddenly became a ball of fire, burnt to ashes

बांदा से नरैनी की तरफ जा रही डस्टर कार जैसे ही बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास पहुंची ही थी कि अचानक इंजन में धुआं उठने लगा। ग्रामीणों के मुताबिक रहमान नामक चालक और एक अन्य कार खड़ी कर तत्काल बाहर आ गए। पास ही लगे हैंडपंप से पानी लेने ही गए थे कि अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार में लगी आग को देखकर आसपास मौजूद किसानों की सांसें थम गईं, चूंकि उनकी फसल खेत पर रखी हुई थी। किसानों ने भी आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग ने कार का इंजन और टायर जलाकर खाक कर दिया। खबर पाकर काफी देर बाद दमकल भी पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में पंचायत सचिव की चप्पलों से पीटाई: महिला सफाई कर्मी और पति ने जमीन पर पटका, मुकदमा दर्ज

Kisan Mahapanchyat : अखिलेश यादव बोले-यूपी में अंधेर नगरी चौपट राजा, दिन में दुष्कर्म और रात में गांजा …

बांदा : पहाड़ से सिर पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

Banda : जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव…

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका के लिये कांग्रेस से आदि शक्ति दीक्षित नें किया नामांकन

मनरेगा विवाद ने पकड़ा तूल: गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का सड़कों पर ‘हल्ला-बोल’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़