City News Uttar Pradesh
नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव से बेटियों को बोझ समझने वालों की बदलेगी मानसिकता
उत्तर प्रदेश

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव से बेटियों को बोझ समझने वालों की बदलेगी मानसिकता

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाव एवं मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के तहत नवरात्र के सातवें दिन नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया गया। कहा गया कि इस कार्यक्रम से बेटियों को बोझ समझने वालों की मानसिकता में बदलाव होगा। केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया।

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव से बेटियों को बोझ समझने वालों की बदलेगी मानसिकता
The mindset of those who consider daughters a burden will change with the new Bundeli girl’s birth anniversary

महिला जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि बच्चियां आगे चलकर इच्छानुसार अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगी। कुछ लोग समझते हैं कि बच्चियां बोझ होती हैं तो इस अभियान के अंतर्गत बच्चियां बोझ नहीं बनेगी बल्कि पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़े होकर जनपद के साथ-साथ प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगी।

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव से बेटियों को बोझ समझने वालों की बदलेगी मानसिकता
The mindset of those who consider daughters a burden will change with the new Bundeli girl’s birth anniversary

सांसद आरके सिंह पटेल ने इस अनूठी पहल को जिलाधिकारी अनुराग पटेल का बहुत ही सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास से बुंदेलखंड की बच्चियों को प्रोत्साहन मिलेगा। लोगों के अंदर आत्मविश्वास जागृत होगा और लोग बच्चियों को बोझ नहीं बल्कि अपना सौभाग्य समझेंगे। कहा कि आज नवरात्र के 7वें दिन छह देवियों ने जन्म लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन की टीम सहित मेडिकल स्टाफ को हार्दिक बधाई दी।

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव से बेटियों को बोझ समझने वालों की बदलेगी मानसिकता
The mindset of those who consider daughters a burden will change with the new Bundeli girl’s birth anniversary

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि ताीन हजार नवजात को पालना देने की योजना है। अभी तक जनपद में 3779 कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया जा चुका है। श्रम विभाग द्वारा 25 हजार व 50 हजार का लाभ 210 कन्याओं को दिया जा चुका है। ब्लाक प्रमुख बड़ोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सोनू, सीएमएस डा. एसएन मिश्रा, शक्ति सिंह तोमर, डिप्टी कलेक्टर वीके सिंह आदि मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाशिवरात्रि: शिव बाबा पर “चका- चक” चढ़ा भांग का तरंग, भक्त बोले “बम-बम”

City News Uttar Pradesh

सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- काटे गए यादव व मुस्लिम वोट

City News Uttar Pradesh

कचहरी के केदार नाथ अग्रवाल को अधिवक्ताओं नें किया याद

City News Uttar Pradesh

भाजपा में “कमजोर सांगठनिक ढांचे को लेकर मुखर चिंता” : “टानिक का ग्राफ” हुआ तैयार

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : तुलसी जयंती पर जन्म स्थली राजापुर आ सकते हैं सीएम याेगी, वाल्मीकि आश्रम के महंत ने दी जानकारी …

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार अंसारी को सुपीरियर सुविधा बंद से जेल में अफरा -तफरी: डीएम का निरीक्षण शीघ्र !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़