City News Uttar Pradesh
यूपी : पूर्व एमएलसी समेत चार नेता सपा से हुए निष्कासित, एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने का है आरोप
उत्तर प्रदेश

यूपी : पूर्व एमएलसी समेत चार नेता सपा से हुए निष्कासित, एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने का है आरोप

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में पार्टी का विरोध करने के आरोप में गाजीपुर के पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कैलाश सिंह समेत चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय यादव को भी निष्कासित किया है। इसके अलावा बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रमेश यादव व उपेंद्र यादव को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर इन पर कार्रवाई की गई है। जिन नेताओं को सपा से निष्कासित किया गया है उनमें गाजीपुर के पूर्व एमएलसी सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के औड़िहार निवासी कैलाश सिंह के साथ ही गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव भी शामिल हैं।

यूपी : पूर्व एमएलसी समेत चार नेता सपा से हुए निष्कासित, एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने का है आरोप
UP: Four leaders including former MLC expelled from SP, accused of opposing party in MLC elections

अखिलेश यादव के निर्देश पर बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रमेश यादव और उपेंद्र यादव को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन सभी नेताओं पर विधान परिषद सदस्य के चुनाव में सपा का विरोध करने का आरोप है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव में पार्टी का विरोध करने वाले नेताओं पर एक्शन लिया है।
पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह ने तीन दिन पहले ही अपने समर्थकों के साथ सपा छोड़ने का ऐलान कर दिया था। कैलाश सिंह ने एमएलसी चुनाव में भाजपा उम्मीदवार चंचल सिंह के समर्थन की भी बात कही थी। पार्टी छोड़ने का ऐलान करने से पहले कैलाश सिंह ने बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर अपना दमखम भी दिखाया था। इसी को देखते हुए सपा ने इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।
दरअसल, गाजीपुर एमएलसी सीट से सपा ने पंडित भोलानाथ शुक्ल को उम्मीदवार बनाया था। भोलानाथ ने भाजपा प्रत्याशी चंचल के समर्थन में अपना नामांकन ही वापस ले लिया था। अपने प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश ने निर्दल उम्मीदवार मदन यादव के समर्थन का ऐलान कर दिया था।

यूपी : पूर्व एमएलसी समेत चार नेता सपा से हुए निष्कासित, एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने का है आरोप
UP: Four leaders including former MLC expelled from SP, accused of opposing party in MLC elections
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : योगी सरकार ने तैयार की 62 कुख्यात माफियाओं की लिस्ट, बुलडोजर चलाकर जब्त होगी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति

City News Uttar Pradesh

क्रूरता की हद पार: 46 बेजुबानों को लादकर ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने दबोचा गैंग

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें संभावित बाढ़ तैयारी एवं बचाव की किया समीक्षा : दिये कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

बकरी विवाद बन गया क्या हत्या का कारण : पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

बांदा पीडब्लूडी का गढ्ढा मुक्ति घोटाला : बन गया “बंदर बांट की नाच मेरी छमिया” !

City News Uttar Pradesh

बांदा में चुनाव नतीजों पर दो पड़ोसियों में लगी शर्त बनी जिले में चर्चा का विषय, बाइक हारने वाले को नहीं है गम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़