City News Uttar Pradesh
मेरी उम्र के ढलान का 65वां पड़ाव शुरू :सबको नमन
उत्तर प्रदेश

मेरी उम्र के ढलान का 65वां पड़ाव शुरू : सबको नमन

 

  • विनोद मिश्रा

आज मेरा जन्म दिन है। जिंदगी के तमाम झंझावातों से जूझता हुआ उम्र के 64 पड़ाव मैंने पूरे कर लिये और इतने वसंत बीत जानें का दुनियावी उलझनों में पता ही नहीं चला। हाँ इस बीच मेरे देवतुल्य पिता एंव देवी तुल्य वात्सल्य की प्रति मूर्ति मां की छत्र छाया नें भी प्रकृति के नियमों के आधीन नश्वर शरीर को त्याग श्री चरणों में स्थान ग्रहण कर लिया। जिनकी याद और कसक नें मुझे अपने जीवन से “बैरागी” सा बना दिया। लेकिन वही “माया मोह” का बंधन ताकि बच्चे जीवन पथ पर आत्मनिर्भर हो जाये, यह कसक गृहस्थ आश्रम के बंधनों में जकड़े हुये है। हाँ अपने जन्म दिन के अवसर पर अपनी जीवन संगनी के बारे में कुछ न लिखना जीवन के इस पड़ाव की यात्रा की अधूरी कहनी रह जायेगी।जीवन की संगनी होती है पत्नी। उसने हर विषम परस्थितियों में मेरा साथ दिया ,उत्साह वर्धन कर जीवन की प्रेणना को संबल प्रदान किया। मेरे धनहीन पत्रकारिता पेशे को समाज के लिये समर्पित होने में कोई रुकावट नहीं डाली। उसके धैर्य और संयम को मेरा शत -शत नमन। मेरे परिवार के चाचा उमाशंकर मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा , हरी शंकर मिश्रा, गिरजा शंकर मिश्रा, दयाशंकर मिश्रा का सदैव स्नेह और आशिर्वाद नें मुझे जीवन में प्रेणना का हमेशा नव संचार भरा। जिसका जीवन पर्यन्त ऋणी रहूंगा।

मेरी उम्र के ढलान का 65वां पड़ाव शुरू :सबको नमन
The 65th stage of the slope of my age has begun: salute to all

अपने 65वें वर्ष की शिवरात्रि से शुरुवात पर सभी शुभ चिंतकों का नमन। जिनको मेरे पेशे के किसी आचरण से कष्ट हुआ हो उनका भी नमन।क्योंकि किसी को कष्ट पहुंचाना मेरा ध्येय नहीं बल्कि निंदा के माध्यम से उसमें सुधार लाने का किन्चन प्रयास जरूर रहता है। “जय भोले नाथ ,जय शिव शंकर “!

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वर्गीय सुरेशचंद्र गुप्ता प्रेस क्लब में नवीनीकरण शुरू : ‘फर्जी उगाही गिरोह’ से ‘सतर्क’ रहने की अपील

City News Uttar Pradesh

अतीक-अशरफ मर्डर के बाद बेचैन हुआ बाहुबली मुख्तार अंसारी, बांदा जेल बढ़ी सुरक्षा

अपराध पर लगाम: गैंगस्टर एक्ट में अपराधी को दो वर्ष की कठोर कारावास, जुर्माना भी लगा

धोखाधड़ी मामले में चित्रकूट के सपा जिलाध्यक्ष भेजे गए जेल, गलत तरीके से शस्त्र छुड़ाने का है प्रकरण

City News Uttar Pradesh

शहीद पत्रकार सुरेश चंद्र गुप्त की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

डीएम जे.रीभा ने दिये विकास कार्यों व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़