चित्रकूट। प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सबसे बड़ा हमला बोला। कहा कि दस मार्च को फोन स्वीच आफ कर राज्य छोड़ देंगे। चार चरण में दो सौ के पार के सवाल पर बोले कि अखिलेश अपनी सीट बचा पाते है कि नहीं, यह दस को पता चलेगा, लेकिन उन्हें हार के डर से नेता जी को उठा लेकर ले जाना पड़ा।

चित्रकूट विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के लिए वोट मांगने आए, प्रदेश अध्यक्ष ने बेड़ी पुलिया में जनसभा में कहा कि प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार प्रदेश में दोबारा बन रही है। केंद्र सरकार के सात साल और प्रदेश सरकार के पांच साल की योजनाओं व उपलब्धियों पर हम लोगों का आशीर्वाद लेने घर-घर जा रहे हैं। हमने जो कहा वह किया है और आज जो कह रहे हैं करेंगे। राम मंदिर बनवाना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश का अभिन्न अंग बनाना सांप्रदायिकता नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश को तो सपा बसपा ने ढाई दशक तक प्रदेश को लूटा है। हम वंशवाद नहीं बल्कि विकासवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

कोरोना काल में गरीबों को फ्री राशन देना, फ्री में वैक्सीन लगवाना और खुद को ङ्क्षहदू कहना आदि सांप्रदायिकता है तो हम सांप्रदायिक है। अखिलेश पर हमला बोला, कहा कि वह कहते हैं कि सरकार बनने पर हम बिजली फ्री कर देंगे तो यह समझिए कि या तो वह प्रदेश को ही बिजली फ्री कर देंगे या फिर गुंडों व माफियाओं को फ्री कर देंगे। पूरा प्रदेश पांच सालों से दंगा मुक्त है।

गुंडा-माफिया जेल में है या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। योगी सरकार ने किसी योजना में कोई भेदभाव नहीं किया। छुट्टा जानवरों के लिए गोशालाएं बनवाई। कोरोना के समय में मजदूरों, गरीबों तथा महिलाओं को आर्थिक मदद दी। इस दौरान विभिन्न पार्टी से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
