City News Uttar Pradesh
13 लाख मतदाता मताधिकार का करेंगे प्रयोग, चुनेंगे जनप्रतिनिधि
उत्तर प्रदेश

13 लाख मतदाता मताधिकार का करेंगे प्रयोग, चुनेंगे जनप्रतिनिधि

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनावी तैयारियों को साझा करने के लिए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में 1507 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, इनमें करीब 13 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

13 लाख मतदाता मताधिकार का करेंगे प्रयोग, चुनेंगे जनप्रतिनिधि
13 lakh voters will exercise their right to vote, will elect public representatives

– जिलाधिकारी ने चुनावी तैयारियों को मीडिया कर्मियों से किया साझा

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के अलावा गांव और गलियों में भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की जा रही है। पूरी कोशिश है कि अबकी बार 75 प्रतिशत प्लस मतदान हो।

13 लाख मतदाता मताधिकार का करेंगे प्रयोग, चुनेंगे जनप्रतिनिधि
13 lakh voters will exercise their right to vote, will elect public representatives

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि जिले में अबकी 16 हजार 587 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे और लोकतंत्र की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए बताया कि चारों विधानसभाओं में 48 क्रिटिकल मतदेय स्थल और 49 मतदेय स्थल वल्नरेबिल मतदेय स्थल तय किए गए हैं, जहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए 1810 पोलिंग पार्टियों तैनात की गई हैं, जिनमें से करीब 20 फीसदी पार्टियां रिजर्व में रहेंगी। वहीं मतदान के लिए महिलाओं को आकर्षित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में 5-5 सखी बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदान की पूरी व्यवस्था महिला अधिकारी कर्मचारी संभालेंगी। मतदान की व्यवस्था में 19 जोनल और 134 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती है। जिले में 500 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। डीएम ने बताया कि जिले में 18750 बुजुर्ग और 12143 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें से 114 बुजुर्ग और 108 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया है। वहीं अब तक 2280 मतदान कार्मिकों ने भी पोस्टल मतदान में हिस्सा लिया है। डीएम ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने का संकल्प दोहराया।

13 लाख मतदाता मताधिकार का करेंगे प्रयोग, चुनेंगे जनप्रतिनिधि
13 lakh voters will exercise their right to vote, will elect public representatives

जिलाधिकारी ने बताया कि फतेहगंज क्षेत्र के बरछा डंडिया में प्रशासनिक चूक के चलते निष्प्रयोज्य स्कूल भवन को मतदान केंद्र बना दिया गया था। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित लेखपाल, तहसीलदार और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई प्रचलित की गई है और निर्वाचन आयोग की अनुमति से गांव के पंचायत भवन में नया मतदान केंद्र बनाया गया है। यह भी बताया कि जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने यह भी बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से एक दर्जन उड़नदस्ता टीमें और स्थायी निगरानी टीमें लगातार अपने काम को अंजाम दे रही हैं। अब तक की गई कार्रवाई के दौरान 14,70,460 रुपए नगदी बरामद की गई है। वहीं करीब 27 लाख रुपए की कीमत की 9981 लीटर शराब और 48 लाख से अधिक कीमत की मादक पदार्थ बरामद किया गया है। जिसमें 441.15 किलो गांजा, एक सैकड़ा नशीली गोलियां व 215 ग्राम स्मैक शामिल है। जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार अभियान जारी रहेगा। उड़नदस्ता टीमें और स्थाई निगरानी टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुर्दांत गैंगस्टर को मिली सजा, 9 साल बाद आया फैसला

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व उल्लास के वातावरण में शुरू

City News Uttar Pradesh

प्रशासन की लापरवाही से बड़ा हादसा: अतिक्रमण हटाने के दौरान बरपा कहर

मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी सरकार किसानों की ढाल, हो रही तरक्की

City News Uttar Pradesh

जंगलों व पहाड़ियों में अपर एसपी के साथ भारी पुलिस बल ने की एन्टी डकैती काम्बिंग

City News Uttar Pradesh

ठंड में राहत: प्रशासन ने शहर में चलाया कंबल वितरण अभियान, दी मानवता की मिसाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़