29.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बोलेरो से आठ लाख रुपये बरामद, गाड़ी में लगा था भाजपा का झंडा
उत्तर प्रदेश

पुलिस चेकिंग : बोलेरो से आठ लाख रुपये बरामद, गाड़ी में लगा था भाजपा का झंडा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनाव को लेकर अवैध ढ़ग से रुपयों के लाने ले जाने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान भाजपा का झंडा लगी बोलेरो से प्रापर्टी डीलर के आठ लाख रुपये बरामद किए हैं। बरामद नकदी के संबंध में वह सही कागजात नहीं दिखा पाया। इससे कैश को कोषागार में जमा कराया गया है। फ्लाइंग स्क्ववायड टीम मामले की जाच कर रही है।

बोलेरो से आठ लाख रुपये बरामद, गाड़ी में लगा था भाजपा का झंडा
Eight lakh rupees recovered from Bolero, BJP flag was in the car

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार वाहनों की जांच कर रहे थे। चेकिंग के दौरान चिल्ला की ओर से शहर आ रही बोलेरो को रोका गया। जिसमें आगे भाजपा का झंडा लगा था। वाहन की तलाशी लेने पर कैश बरामद हुआ। पुलिस के पूछने पर बोलेरो सवार ने अपना नाम दुर्गेश तिवारी निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर बताया। बरामद रुपयों के बारे में उसने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करता है। पपरेंदा से जमीन बेचकर अपने घर जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने जमीन बेचने संबंधी कागज दिखाने को कहा।

बोलेरो से आठ लाख रुपये बरामद, गाड़ी में लगा था भाजपा का झंडा
Eight lakh rupees recovered from Bolero, BJP flag was in the car

प्रापर्टी डीलर ने जो कागज पुलिस को दिखाए हैं। उसमें चेक से जमीन की बिक्री का भुगतान होना मिला है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की सूचना फ्लाइंड स्क्वायड को दी है। इससे वह अपने स्तर से अब जांच कर रहे हैं। इसी तरह अब तक छह जगह तिंदवारी, पैलानी, बबेरू में भी पूर्व में रुपये पकड़े गए हैं। जिसमें पांच मामलों में बरामद रुपयों के संबंध में सही कारण व उससे संबंधित कागजात दिखाने पर उन्हें छोड़ा गया था। बबेरू में बरामद रुपयों को कोषागार में जमा कराया था। चेकिंग में कैश मिलने का यह जनपद में सातवां मामला है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

नवविवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंदे में लटकता मिला शव पुलिस जांच में सक्रिय

City News Uttar Pradesh

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

City News Uttar Pradesh

यादव समाज की हुई बैठक : निष्कर्ष निकला “हाथी मेरा साथी”

City News Uttar Pradesh

कताई मिल मवई इलाका बांदा का होगा नया शहर: विकास प्राधिकरण की बैठक में हुई मंजूरी

City News Uttar Pradesh

ट्रक की रफ्तार हुई खौफनाक: बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, दो की मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़