City News Uttar Pradesh
पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास : दहेज के लिए चाकू से गोदकर उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया
उत्तर प्रदेश

बाबा की हत्या में नाती को हुई आजीवन कारावास, शराब के लिए पैसे न देने पर कुल्हाड़ी से काट दी थी गर्दन

 

हमीरपुर। चिकासी थाना क्षेत्र के रावतपुरा गांव में करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व शराब पीने के लिए रुपये न देने से नाराज नाती ने अपने ही 68 वर्षीय बाबा की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। मामले में अदालत ने आरोपित नाती को हत्या का दोषी मान आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया है। मामले की रिपोर्ट हत्यारोपित के बड़े भाई ने थाने में दर्ज कराई थी।

बाबा की हत्या में नाती को हुई आजीवन कारावास, शराब के लिए पैसे न देने पर कुल्हाड़ी से काट दी थी गर्दन
Hamirpur: Grandson got life imprisonment in Baba’s murder, was beheaded with an ax for not paying money for liquor

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मणिकर्ण शुक्ल व विशंभर पाल ने बताया कि 17 मई 2018 को चिकासी थानाक्षेत्र के रावतपुरा गांव निवासी फूल ङ्क्षसह व उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गए थे। घर में उसके बेटे अमित, अखिलेश व 68 वर्षीय पिता मंशाराम मौजूद थे। अमित 18 मई 2018 को गोहांड बाजार करने गया था। घर में बाबा मंशाराम के साथ उसका भाई अखिलेश मौजूद था। दोपहर बाद करीब ढाई बजे अमित वापस लौटकर घर के सामने पहुंचा तभी उसका भाई अखिलेश घर के अंदर से कुल्हाड़ी लेकर निकला। जिसमें खून लगा था। जिसके निकलने के बाद उसने अंदर जाकर देखा तो बाबा मंशाराम खून से लथपथ पड़े मिले।
उसी दिन अमित ने थाना चिकासी में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि चोट लगने से उसके बाबा की मौत हो गई।

पुलिस ने अमित की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना के पीछे का कारण आरोपित द्वारा शराब के लिए पैसे मांगने पर मृतक द्वारा मना करना बताया गया। मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक जी प्रसाद ने अखिलेश कुमार को घटना का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया है। साथ ही जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- बालू की ढुलान में रेलवे कूदा, करेगा कमाई, ट्रकों की आफत आई !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘महादान’ के ‘ब्रांड एंबेसडर’: नई जिंदगी देने की युवाओं से अपील

City News Uttar Pradesh Desk

खुशखबरी : अलोना पंप कैनाल चालू, किसानों को मिलेगा पानी

City News Uttar Pradesh

बांदा : भाजपा में फिर उछली खुशी, सुनील पटेल को मिला निर्वाचित प्रमाण पत्र …

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उठाया अगला बड़ा कदम, बेटे आदित्य यादव तथा हजारों समर्थकों के साथ होंगे भाजपा में शामिल

डीएम दीपा रंजन की न्याय प्रियता का बजा डंका: मुर्दा व्यक्ति साबित हो गया जिंदा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़