City News Uttar Pradesh
हमीरपुर में रिश्वत लेते हुए प्रधानाचार्य गिरफ्तार, वेतनवृद्धि के एवज में मांगे 15 हजार रुपये
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में रिश्वत लेते हुए प्रधानाचार्य गिरफ्तार, वेतनवृद्धि के एवज में मांगे 15 हजार रुपये

 

हमीरपुर। राठ कस्बे के बीएनवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को लखनऊ की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। कालेज के ही एक प्रवक्ता ने वेतनवृद्धि के बदले प्रधानाचार्य के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जिले में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की मदद से इस वर्ष पांचवां मामला पकड़ा गया है।

हमीरपुर में रिश्वत लेते हुए प्रधानाचार्य गिरफ्तार, वेतनवृद्धि के एवज में मांगे 15 हजार रुपये
Principal arrested while taking bribe in Hamirpur, demanded 15 thousand rupees in lieu of salary increase

– वेतनवृद्धि के एवज में मांगे 15 हजार रुपये

बीएनवी इंटर कालेज राठ के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सुघर सिंह की जुलाई 2021 में वेतनवृद्धि लगनी थी। जिसे वहां के प्रधानाचार्य नरेशचंद्र ने जानबूझकर नहीं लगाया और प्रवक्ता से 15 हजार रुपये मांगे। यूटा के प्रदेश संयुक्त महामंत्री रमाकांत शुक्ला ने बताया कि सुघर सिंह ने जानकारी दी तो तब उन्हें एंटी करप्शन मुख्यालय लखनऊ भेज शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मंगलवार दोपहर कालेज पहुंची नौ सदस्यीय टीम ने प्रधानाचार्य को 15 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Congress Add
– पूछताछ के लिए लिपिक को भी ले गई टीम

भ्रष्टाचार निरोधक टीम प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर राठ कोतवाली लेकर पहुंची। इससे पूर्व टीम कालेज के प्रधान लिपिक विनय महान को भी पूछताछ के लिए साथ ले गई। कोतवाली में कुछ समय रुकने के बाद टीम वहां से हमीरपुर कोतवाली के लिए निकल गई। टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल ने बताया कि सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। जहां से आरोपित प्रधानाचार्य लखनऊ ले जाया जाएगा जबकि लिपिक को छोड़ दिया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम के ‘गुस्से’ से विभाग में ‘हड़कंप’ : लापरवाहों का ‘रोका’ वेतन, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh

उमेश पाल हत्याकांड: पांच लाख के इनामी शूटर की गर्लफ्रेंड को किया गिरफ्तार, कॉल डिटेल के आधार पर उठाया

विधायक प्रकाश नें दी खुशखबरी : दिलाया 12 करोंड़ 29 लाख

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

City News Uttar Pradesh

बसपा चीफ मायावती का बड़ा दावा: अगर ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो नहीं आएगी मोदी सरकार

सीएम योगी अयोध्या में बोले: एक दशक पहले दुनिया में खुद को भारतीय कहने में संकोच करते थे लोग

ब्रेकिंग न्यूज़