City News Uttar Pradesh
सीएमओ को एक लाख रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, अनुकंपा में भर्ती के नाम पर ले रहा था रुपए
उत्तर प्रदेश

सीएमओ को एक लाख रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, अनुकंपा में भर्ती के नाम पर ले रहा था रुपए

 

चित्रकूट। जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के चित्रकूट में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नयागांव नगर परिषद के मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवां गोपाल सिंह धाकड़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई उनके सरकारी आवास में की गई है। अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के नाम पर आरोपित सीएमओ कृष्ण पाल सिंह ने एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।


लोकायुक्त में शिकायत करने अनिल तिवारी निवासी नयागांव के रहने वाले हैं उनसे अनुकंपा नियुक्ति के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे सीएमओ के शासकीय आवास पर पहुंचा। वह सीएमओ से मिला। पहले से लोकायुक्त की टीम भी घर के बाहर मौजूद थी। एक लाख रुपये रिश्वत की धनराशि को टीम ने पहले ही तैयारी के साथ शिकायतकर्ता के हाथ में दी थी। जैसे ही उसने सीएमओ को रिश्वत की धनराशि दी तो पीछे से टीम पहुंच गई और सीएमओ को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

सीएमओ को एक लाख रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, अनुकंपा में भर्ती के नाम पर ले रहा था रुपए
Lokayukta caught CMO taking one lakh bribe in Chitrakoot, was taking money in the name of compassionate recruitment

रिश्वतखोरी के आरोप में सीएमओ कृष्ण पाल सिंह को पकड़ने वाली टीम में उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवां प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक जियाउल हक, प्रधान आरक्षक मुकेश मिश्रा, सुरेश कुमार, आरक्षक पवन पांडेय, प्रेम सिंह, शैलेंद्र मिश्रा शाहिद खान सहित करीब 15 सदस्य शामिल हैं। डिप्टी एसपी लोकायुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई अभी जारी है। आरोपित सीएमओ से अभी पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी कृष्ण पाल सिंह के खिलाफ चित्रकूट नयागांव के रहने वाले अनिल तिवारी ने शिकायत की थी। उनके पिता के मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति होनी है जिसके लिए सीएमओ ने रिश्वत की मांग की थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट की पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया का आकस्मिक निधन: शोक की लहर

City News Uttar Pradesh

बांदा सहित बुंदेलखंड की फसलों पर कीटों का हमला : किसान बर्बादी पर परेशान

City News Uttar Pradesh

बांदा में सपा के ‘टिकट’ का ‘सौदा’ लीक: डील का वायरल ‘आडियो’ बना भूचाल !

City News Uttar Pradesh Desk

मेडिकल कॉलेज में गजब हो गया : गायब हुई महिला मरीज की कैंपस में मिली लाश

City News Uttar Pradesh

यूपी में साप्ताहिक बंदी से जल्द राहत, अब 1 दिन हो सकता वीकेंड कोरोना कर्फ्यू …

मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित सिद्धार्थ नगर का किया दौरा: राहत कार्य तेज करने के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़