24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पशु विभाग विभाग आयोजित करेगा एक दिवसीय मण्डलीय पशु आरोग्य मेला
उत्तर प्रदेश

पशु विभाग विभाग आयोजित करेगा एक दिवसीय मण्डलीय पशु आरोग्य मेला

 

विनोद मिश्रा

बांदा। विकास खण्ड महुआ की न्याय पंचायत खुरहंड के ग्राम पंचायत महुआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे मैदान में पशु पालन विभाग द्वारा एक दिवसीय मंडलीय वृहद प्षु आरोग्य मेला का आयोजन आगामी 26 दिसंबर को किया जाएगा। इस मेले में पशुओं को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवा उपलब्ध होगी। मुख्य अतिथि के रूप में मेले में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी मौजूद रहेंगे। आरोग्य मेले में एक हजार प्शुओं की चिकित्सा का लक्ष्य रखा गया है।

मंडलीय वृहद पशु आरोग्य मेले में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें बाह्य एवं आंतरिक परजीवी निदान चिकित्सा सेवा, पशुपालक समस्या निराकरण सेवा, निशुल्क सामान्य प्शु चिकित्सा, लघु शल्य चिकितसा, पशु प्रजनन, बांझपन, बधियाकरण अन्ना प्रथा उन्मूलन, टीकाकरण, कृमिनाशक, दवापान के साथ-साथ दुधारू पशुओं की चिकित्सा कर उन्हें पुनः दुग्ध उत्पादन में लाया जाना, कृषकों को उन्नत पशुपालन के लिए जागरूक करना और क्षमता विकास करना, शासन की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराना एवं लाभ प्राप्त करना, कृषकों को संतुलित पशुआहार, वर्ष भर हरे चारे के उत्पादन, समय से पशुटीकाकरण के लिए सजग होना, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन एवं पशु प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराना, पशुओं की उत्पादकता में वृद्धि के साथ किसानों, पशुपालकों की आय दोगुनी करना, मेले में आए एव इच्छुक पशुपालकों के पशुओं को पशुधन बीमा से लाभान्वित कराया जाएगा।

इसी तरह इच्छुक पशुपालकों के पशुओं को भरण पोषण के लिए केसीसी बनाने की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी पशुपालकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने पशुओं के साथ आयोजन स्थल पर सुहि आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच पहुंचकर मेले का लाभ उठाएं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भ्रष्टाचार पर कार्यवाई : उप आयुक्त एंव निबंधक लखनऊ मुख्यालय से हुये संबध्द !

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व उल्लास के वातावरण में शुरू

City News Uttar Pradesh

महंगाई ने छीनी ‘सोने-चांदी’ बाजार की चमक: आम आदमी की ‘मजबूरी’ बना ‘रोल्ड गोल्ड’

City News Uttar Pradesh

आयुक्त नें लगाई मंडलीय पेंशन अदालत : निस्तारण के प्रति दिखाई गंभीरता

भाजपा प्रत्याशी ने स्वागत समारोह में ओपीएस बहाली के प्रयास का दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

झोपड़ी में मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, शव खींचकर सड़क किनारे फेंका …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़