City News Uttar Pradesh
हैवानियत की हदें पार : बहरूपिए ने चार वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, ग्रामीणों ने पकड़ा
उत्तर प्रदेश

हैवानियत की हदें पार : बहरूपिए ने चार वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, ग्रामीणों ने पकड़ा

 

कन्नौज। आग ताप रही मासूम को बाबा बना युवक उठा ले गया। मासूम के घर के ही पास आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम ने मां को घटना बताई तो जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने अस्पताल पहुंचकर स्वजन से जानकारी की। चाचा ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।

हैवानियत की हदें पार : बहरूपिए ने चार वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, ग्रामीणों ने पकड़ा
Boundaries of humiliation crossed: The four-year-old innocent was made a victim of lust, the villagers caught

कोतवाली छिबरामऊ के एक गांव निवासी चार वर्षीय मासूम मां के साथ घर के बाहर गलन भरी सर्दी के बीच आग ताप रही थी। मंगलवार शाम सात बजे के करीब मां रोटी बनाने के लिए अंदर चली गई। मासूम अन्य बच्चों के साथ बाहर बैठी रही। इसी बीच गांव का ही रहने वाला एक बाबा बना 45 वर्षीय युवक वहां पहुंच गया। वह मासूम को गोद में उठाकर ले गया। पीड़िता के घर के ही पास उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता वहां से रोते हुए मां के पास पहुंची। मां ने कपड़ों में खून देख पूछा तो पीड़िता ने घटना के बारे में जानकारी दी। इससे पहले कि आरोपित भाग पाता स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने करीब 8.20 बजे मासूम को घायल अवस्था में 100 शैया अस्पताल पहुंचाया। नौ बजे करीब पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा व सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा अस्पताल पहुंच गए। स्वजन से मामले की जानकारी की।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित शादीशुदा है। इसके बाद वह बाबा बन गया है। कुछ समय पहले एक और छेड़छाड़ के मामले में आरोपित पकड़ा गया था। सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा ने बताया कि आरोपित पकड़ा गया है। चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। बालिका के पिता बाहर नौकरी करते हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सराहनीय कार्य की बदौलत आशाओं की बनी पहचान – जिलाधिकारी ….

City News Uttar Pradesh

ठंढ़े बस्ते में पड़ा करोड़ों के घोटाले का मामला गर्म : जांच टीम बांदा आकर समझ रही मर्म

City News Uttar Pradesh

सपा की ‘मतदाता पुनरीक्षण’ में ‘निष्क्रियता’ : बबेरू क्षेत्र छोड़ अन्य में ‘ढेर’

City News Uttar Pradesh

संविधान निर्माता के अपमान पर भड़के बसपाई: मंत्री अमित शाह के खिलाफ का भारी विरोध

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें दिखाई दूरदर्शीता : बाढ़ की संभावना से एलर्ट ! …

गड़बड़झाला : कैसे अड़तीस समितियों ने बेची लक्ष्य से अधिक खाद, होगी अब जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़