26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी

चित्रकूट। यूपी सरकार की प्राथमिकता वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर नववर्ष से फर्राटा भरने की तैयारी की जा रही है और दिसंबर तक हर हाल में कार्य पूरा कराने पर जोर है। इसी क्रम में रविवार को अपर मुख्य सचिव गृह एवं यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने चित्रकूट पहुंचकर निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की प्रगति देखी।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी
Additional Chief Secretary of Bundelkhand Expressway saw the progress, preparing to fill up before the new year

एक्सप्रेस वे पर उनका हेलीकाप्टर करीब दस बजे उतरा है, जहां जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने उनका स्वागत किया। चित्रकूट के बाद उन्होंने बांदा में केन नदी कनवारा में निर्माणाधीन पुल की स्थिति देखी और प्रोजेक्ट मैनेजर से मैनपावर व संसाधन बढ़ाते हुए एक माह के अंदर काम खत्म करने के निर्देश दिए।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी
Prime Minister Narendra Modi

अगले माह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन व शासन के अधिकारी तेजी से जुटे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे नए साल से पहले लोगों को सौंपने की तैयारी है। हालांकि अभी पुल व पुलिया का निर्माण चल रहा है लेकिन सरकार ने दिसंबर तक निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( यूपीडा ) का दावा है कि 85 फीसद कार्य कराया जा चुका है। अपर मुख्य सचिव गृह अवस्थी खुद निर्माण कार्यों का सुपरविजन कर रहे हैं। रविवार को वह हेलीकाप्टर से चित्रकूट में निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर उतरे।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी
Additional Chief Secretary of Bundelkhand Expressway saw the progress, preparing to fill up before the new year

उन्होंने बागे नदी में पौहार घाट पर बन रहे पुल, मानिकपुर झांसी रेलवे ट्रैक के ओवर ब्रिज और झांसी-मीरजापुर हाईवे पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर ही निर्माण से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। सबसे पहले उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास और सभी लघु सेतु की प्रगति देखी। उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों में और तेजी लाई जाए। जरूरत के अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाएं ताकि समय से कार्य पूरा हो सके, किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी
Additional Chief Secretary of Bundelkhand Expressway saw the progress, preparing to fill up before the new year

चित्रकूट के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी हेलीकाप्टर से करीब 11.20 बजे बांदा पहुंचे। एक्सप्रेस-वे पर हेलीकाप्टर उतरा तो उनका स्वागत मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी अनुराग पटेल व यूपीडा के अधिकारियों ने किया। उन्होंने यहां निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सहित एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों से उन्होंने मैन पावर बढ़ाकर एक माह में काम खत्म करने को कहा। महोखर और मवई बुजुर्ग में निर्माणधीन पुलों को भी देखा और प्रशासिनक व यूपीडा समेत एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि केन नदी पुल में 15 स्लैब लगाने के लिए बाकी हैं, जो दस दिन में पूरा कर लिया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के श्रमिकों और स्टाफ को भी यहां लगाया जा रहा है ताकि काम जल्द पूरा हो जाए। अपर मुख्य सचिव ने कार्य 20 दिन में खत्म करने को कहा। करीब दो घंटा रुकने के बाद वह हेलीकाप्टर से हमीरपुर के लिए रवाना हो गए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा कार्यकारिणी की बैठक में फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं मायावती: आकाश आनंद का भी कद बढ़ा

शिक्षकों की हुंकार: आंदोलन बनेगा ‘सरकार’ के लिए ‘सिरदर्द’, गरमाया माहौल !

City News Uttar Pradesh

Banda : केन नदी से अवैध निकाली गई डंप बालू सीज …

डीएम बांदा कोरोना कहर पर भारी, “आराम हराम ” …

आयुक्त एवं डीएम नें ली बलैयां: वोटिंग बढ़ाने वाले 115 बीएलओ की हुई “गुदरवाह”

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता का औचक निरीक्षण: बोले- शहर के व्यापारिक केंद्र होंगे आधुनिक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़