City News Uttar Pradesh
विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से शादी होने के बाद विवाहिता का शव ससुराल में पंखे से लटका मिला। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर पीटने के बाद ससुरालीजनों ने शव हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला राजपूत निवासी रमेश की शादी जनवरी वर्ष 2019 में भुरानेपुरवा गांव की 20 वर्षीय खुशबू के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से हुई थी।

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
Married woman’s body found hanging, relatives allege dowry death

 

शुक्रवार सुबह विवाहिता का शव स्वजन को प्लास्टिक की रस्सी से कमरे के अंदर फांसी पर लटका मिला। पति ने बताया घर के सभी लोग अपने काम में लगे थे। वह खुद पल्लेदारी करने मंडी चला गया था। सूना मौका पाकर उसने खुदकुशी की है। उधर मृतका के भुराने पुरवा निवासी पिता रामविशाल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज में कुछ न लाने को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित करते रहे हैं। सुबह घटना के पहले पांच बजे उनके पास बेटी का फोन आया था। जिसमें वह रो-रोकर यह बता रही थी।

Advertisementउसका कहना था कि ससुरालीजन ठीक से खाना नहीं देते थे। पीटकर वह प्रताड़ित करते हैं। गुरुवार रात भी उसे पीटा है। दहेज न दे पाने से ससुरालीजनों ने उसे पीटा है। बेटी के पैर में पिटाई से आए चोट के निशान भी मिले हैं। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फील्ड यूनिट टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : “सर्दी वंदेमातरम की गति” पर, जनजीवन थरथराया

नवरात्र पर कांग्रेस का दबाव: मांस-मदिरा की दुकानों पर लगे ताले, सुरक्षा रहे चाक-चौबंद

City News Uttar Pradesh

बैंक मैनेजर द्वारा हज़ारों के बॉन्ड की ‘धोखाधड़ी’: पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

डीएम अनुराग के निर्देश : पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को कराया जाए भर्ती …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में खामोशी से पनप रहा ‘फैटी लिवर’: मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट से मची ‘खलबली’

City News Uttar Pradesh

तस्करी के आरोपी दो तस्करों की कुर्की : साढ़े पंद्रह लाख की संपत्ति हुई जब्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़