City News Uttar Pradesh
दबंगों की दबंगई : बांदा में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश

दबंगों की दबंगई : बांदा में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में दबंगों की दंबगई कहर बनकर टूट रही हैं। इसी क्रम में देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में सोमवार को एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने गूंज सुन घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी। एसपी अभिनंदन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस टीमें जांच-पड़ताल में जुटी हैं। हत्या का आरोप गांव के कुछ दबंगों पर लगा है।

दबंगों की दबंगई : बांदा में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Dabangs of Dabangs: Youth shot dead in broad daylight in Banda

विवरण यह हैं की पिपरी गांव निवासी है पंकज शौच के लिये निकला था। घात लगाए बैठे लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि सुबह पंकज जंगल की तरफ शौच को गया था। थोड़ी देर बाद अचानक जंगल की तरफ से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद मौके पर जाकर देखा गया तो पंकज की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों के साथ दिवाली में पंकज का विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। घटनास्थल पहुंचे एसपी ने बताया कि हत्या कर दी गई है। स्थानीय पुलिस इस हत्या की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश विकास की “नब्ज” परखने “गांव-गांव” पहुंचे : लगाया जनता दरबार, हुआ समाधान

यूपी: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में लगाई जाएगी जायडस वैक्सीन, 28-28 दिन के अंतराल पर दिए जाएंगे तीन डोज

City News Uttar Pradesh

पत्नी का ‘खौफनाक’ रूप: पति के गले में ‘चाकू’ घोंपा, खाना परोसने के विवाद में ‘खूनी तांडव’

City News Uttar Pradesh

News : पीएम मोदी ने नए साल पर राजधानी लखनऊ को दी बड़ी सौगात…

City News Uttar Pradesh

जिंदगी के 105 वर्ष गुजरे : गिनीज बुक में दर्ज होगा वत्सला का नाम

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘आशाओं’ को बताया ‘स्वास्थ्य विभाग की रीढ़’: उत्कृष्ट कार्य पर मिला ‘सम्मान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़