City News Uttar Pradesh
भाई दूज और चित्रगुप्त पूजन हुआ : एक साथ मनाने का हैं रहस्य
उत्तर प्रदेश

भाई दूज और चित्रगुप्त पूजन हुआ : एक साथ मनाने का हैं रहस्य …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पांच दिनों तक चलने वाला दीपावली पर्व परंपरागत में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दीपावली पांच दिवसीय पर्व है, जिसके पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नर्कचौदस, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा व आखिरी यानि पांचवें दिन भाईदूज मनाया जाता है।

भाई दूज और चित्रगुप्त पूजन हुआ : एक साथ मनाने का हैं रहस्य
दिवाली के बाद कार्तिक शुक्ल द्वितिया यानी भाई दूज आता है और इसी दिन चित्रगुप्त महाराज की पूजा भी की जाती है। इसी क्रम में भाईदूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्‍ते को संजोता पूरे उमंग और उत्‍साह से मनाया गया।

भाई दूज और चित्रगुप्त पूजन हुआ : एक साथ मनाने का हैं रहस्य
मान्‍यता है कि बहन का यह तिलक भाई को अकाल मृत्‍यु से बचाता है और मंगलकामना लेकर आता है। वहीं इसी के साथ इस दिन चित्रगुप्‍त महाराज की भी पूजा की गई।

पौराण‍िक कथाओं के मुताबिक, भगवान चित्रगुप्त का जन्म ब्रह्मा के अंश से हुआ है। वह यमराज के सहयोगी हैं ,और कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं। चित्रगुप्त ही जन्म से लेकर मृत्यु तक इंसान और जीवों के सभी कर्मों को अपनी पुस्तक में लिखते रहते हैं।
जब जीवात्मा मृत्यु हो जाती है तो वह यह लेखा-जोखा यमराज तक पहुंचाते हैं और फिर कर्मों के आधार पर दंड दिया जाता है। चित्रगुप्‍त महाराज की पूजा विशेषकर कायस्थ वर्ग में मुख्य रूप से प्रचलित है। वह उनके ईष्‍ट देव हैं। बांदा में चित्रगुप्त मंदिर में समाज के लोगों नें पूजा-अर्चना की। इनकी पूजा करने से लेखन, वाणी और विद्या का वरदान मिलता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : गजब, तीन दिन पहले मरी महिला जिंदा निकली, पिता ने पति समेत छह के विरुद्ध दर्ज कराई थी दहेज हत्या की रिपोर्ट …

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाले में आरोपित पूर्व प्रधान गिरफ्तार, कम्प्यूटर आपरेटर की तलाश जारी

अरविंद कुमार श्रीवास्तव पुनः इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मनोनीत

City News Uttar Pradesh

बांदा की “खुशबू की कानपुर से लेकर दिल्ली तक बाहर” : “मोहब्बत” में हो रही “बोली की भरमार”

City News Uttar Pradesh

मंत्री नंदी द्वारा ‘लौहपुरुष’ की प्रतिमा का अनावरण: एकता, अखंडता व राष्ट्रभक्ति का दिखा संगम

City News Uttar Pradesh

सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर फंदे से झूल गई विवाहिता : ससुरालियों से तंग आकर उठाया था खौफनाक कदम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़