24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में थाने के पास खून से लथपथ पड़ा मिला मजदूर
उत्तर प्रदेश

बांदा में थाने के पास खून से लथपथ पड़ा मिला मजदूर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। थाने के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि अभद्रता व मारपीट की थाने में शिकायत करने की रंजिश को लेकर गांव के लोगों ने ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने के साथ पीटकर मारा है। इसके पहले दोपहर में रस्सी से कुछ लोग उसके हाथ-पैर भी बांधे रहे हैं। जबकि पुलिस मानसिक संतुलन ठीक न रहने से अज्ञात वाहन की टक्कर लगना बता रही है।

बांदा में थाने के पास खून से लथपथ पड़ा मिला मजदूर
जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित गैस एजेंसी के पीछे निवासी बेनीप्रसाद साहू के 40 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। इससे वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए निकल गया था। देर रात करीब साढ़े 12 बजे थाने के पास वह रोड पर राहगीरों को संदिग्ध परिस्थितियों में घायल पड़ा मिला।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

सूचना मिलने पर पुलिस उसे उठाकर सीएचसी ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पुलिस जब तक उसे जिला अस्पताल ले कर पहुंची, तब तक रास्ते में उसकी मौत हो गई। किसी स्वजन के मौके पर न होने से पुलिस ने पहले उसकी अज्ञात में लिखी पढ़ी की। जानकारी मिलने पर भांजे धीरज व अन्य रिश्तेदारों ने उसकी पहचान की।

पत्नी गीता ने बताया कि वह जमीन न होने से मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते रहे हैं। उसके तीन बेटियां व व एक मासूम बेटा है। कुछ माह पहले उसकी डिलेवरी हुई थी। पत्नी गीता समेत स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने आरोप लगाया कि मई माह में गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता की थी। इसके बाद पति की उसने पिटाई की थी। जिसमें उन्होंने थाने में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के बाद शाम को थाने से छोड़ दिया था। इससे वह लगातार उन्हें धमकी दे रहा था। जिसके चलते उसे ट्रैक्टर में बांधकर घसीटने के साथ पीटा गया है। जिससे शरीर में घसीटने व पीटने के निशान है। थाना प्रभारी सुनील कुमार व एसआइ पीआर गौरव ने बताया कि मानसिक संतुलन ठीक न रहने से वह इधर-उधर भटकता था। इसके चलते किसी वाहन की टक्कर लगी है। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता अभी तक पता नहीं चला है। उसकी जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।


– घटना की शाम पत्नी गई थी घाटमपुर
पत्नी ने बताया कि मानसिक संतुलन ठीक न रहने से पति घर में सुबह हल्ला मचा रहे थे। इससे वह डर गई थी। बच्चों को लेकर वह अपनी नंद के यहां शाम को घाटमपुर गई थी। बाद में सूचना मिलने पर वह वहां से आई है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ज्वेलर्स की दुकान पर जीएसटी की रेड : अवैध कारोबार के मिले प्रमाण !

City News Uttar Pradesh

बांदा में किसान लटका : धान खरीद का आधा भुगतान अटका

City News Uttar Pradesh

औद्योगिक विकास पर लगा ‘ग्रहण’: उद्यमियों का ‘गुस्सा’ सातवें आसमान पर, आंदोलन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में कलयुग का भगवान बन गया “हैवान”, थाने में रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

चपरकंजू अधिकारी वंदन योजना के अभिनंदन में हो गये फिसड्डी : होश हुये फाख्ता !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़