City News Uttar Pradesh
बांदा में दो हंसो के जोड़े में विवाद : एक ने लगाई खुद को आग
उत्तर प्रदेश

बांदा में दो हंसो के जोड़े में विवाद : एक ने लगाई खुद को आग …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जरा सी नादानी भरी जिद से विलगांव में दो हंसो के जोड़ा में गजब हो गया। एक ने अपने को आग के समर्पित कर दिया।
समझिए खबर का रहस्य।पत्नी से नाराज पति ने खुद पर पेट्राेल डॉलकर सुसुराल में ही आग लगा ली। इलाकाई लाेगों ने बताया कि पत्नी पिछले डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी। शनिवार को जब पति लेने पहुंचा तो पत्नी ने ससुराल जाने से मना कर दिया।


जिससे नाराज होकर रविवार को उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया। युवक की हालत गंभीर है, उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला बिसंडा थानाक्षेत्र के बिलगांव गांव का है। यहां की मेनका की शादी पैलानी थानाक्षेत्र के शेखूपुर गांव में राजू सिंह से हुई थी।

बांदा में दो हंसो के जोड़े में विवाद : एक ने लगाई खुद को आग
बताया जा रहा है कि पति से विवाद होने पर वह डेढ़ महीने पहले मायके चली गई। राजू सिंह शनिवार को उसे मनाने पहुंचा। काफी समझाने के बाद भी वह ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई। वहीं, ससुराल वालों ने भी भेजने से मना कर दिया है। इसको लेकर काफी कहासुनी भी हुई।


रविवार सुबह दोनों में फिर से इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर राजू सिंह ने घर से कुछ दूर पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे वह पूरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में ससुराल वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसको मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा नें लौह पुरुष की मनाई पुण्य तिथि : व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया याद

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष क्या पार्टी के लिये साबित होंगे चुनावी “भस्मासुर” ? सुलग रही चिंगारी !

City News Uttar Pradesh

सजा सुनते ही रो पड़ा माफिया डान : गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरों ने ‘भगवान’ को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ ‘नंगा’ !

City News Uttar Pradesh

मंडलीय खरीफ गोष्ठी में मंत्री सूर्य प्रताप शाही नें कृषि क्षेत्र की बताई उपलब्धियां

किसानों को मिल रहा है जमकर दान : जल्दी से अपना कर लें कल्याण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़