City News Uttar Pradesh
भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पीएम मोदी सहित प्रदेश से 13 सदस्य, मेनका और वरुण गांधी सूची से बाहर
उत्तर प्रदेश

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पीएम मोदी सहित प्रदेश से 13 सदस्य, मेनका और वरुण गांधी सूची से बाहर …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन अपनी नई 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें वाराणसी से सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी सहित उत्तर प्रदेश से 13 सदस्य हैं।

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पीएम मोदी सहित उत्तर प्रदेश से 13 सदस्य, मेनका और वरुण गांधी सूची से बाहर

किसान आंदोलन को लेकर लगातार मुखर पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी के साथ सुलतानपुर से सांसद उनकी माता पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी को बाहर कर दिया गया है जबकि योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक व स्वामी प्रसाद मौर्य को कार्यकारिणी पहली बार शामिल किया गया है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पीएम मोदी सहित उत्तर प्रदेश से 13 सदस्य, मेनका और वरुण गांधी सूची से बाहर
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी की 80 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केन्द्रीय मंत्री लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदसय मुख्तार अब्बास नकवी, चंदौली से सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, अमेठी से सांसद स्मृति जुबिन ईरानी, फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति व मुजफ्फरनगर से सांसद डॉ. संजीव बालियान हैं।

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पीएम मोदी सहित उत्तर प्रदेश से 13 सदस्य, मेनका और वरुण गांधी सूची से बाहर

प्रदेश से इस कार्यकारिणी में 13 नेता हैं। भाजपा सचेतक मंडल में शामिल डॉ. मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज को उत्तर प्रदेश से इसमें फिर से शामिल किया गया है। इनके साथ बरेली से सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान, स्वामी प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा राज्यसभा सदस्य अनिल जैन भी उत्तर प्रदेश से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हैं।

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पीएम मोदी सहित प्रदेश से 13 सदस्य, मेनका और वरुण गांधी सूची से बाहर
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुल्तानपुर से सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को जगह नहीं मिली है। वरुण गांधी बीते कई दिनों से किसान आंदोलन तथा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सरकार के खिलाफ मुखर हैं।


कार्यकारिणी में 80 नियमित सदस्यों के अलावा 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे। यह कार्यकारिणी पार्टी का एक प्रमुख विचार-विमर्श करने वाला निकाय है जो सरकार के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करता है और संगठन के एजेंडे को आकार देता है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में चल रहा मौत का कारोबार ? हर सुबह मंडराती है मौत ?

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा प्रत्याशियों नें जनसभा के बाद भरे नामांकन पत्र

नशे का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त: उड़ीसा से बांदा तक होती थी डिलीवरी, दो गिरफ्तार

पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी की केंद्रीय मंत्री से मांग: पढ़ाई में हो एक देश-एक परीक्षा

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम जे रीभा ने संभाला कार्यभार : शासन की नीतियों को लागू करने का संकल्प

City News Uttar Pradesh

अवैध मछली व मांस की दुकानों में एसडीएम ने लगवाए ताले, खुली तो होगी कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़