- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम की कड़ी में भाजपा द्वारा जारी सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत रविवार को युवा मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। 71 कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया।खुशी में सब निहाल दिखे।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में जिला अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तथा जिला भाजपा प्रभारी कमलावती सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रक्तदान शिविर में मौजूद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया सेवा ही संगठन कार्यक्रम एक नजीर है, जिसने युवाओं में एक नई सोच पैदा की है। देश, राष्ट्र तथा समाज के लिए कुछ कर गुजरने की ललक युवाओं को नई पहचान दे रही है। इस दौरान सैकड़ों युवाओं द्वारा पंजीकरण कराया गया। वहीं रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, सदस्य राज्य महिला आयोग प्रभा गुप्ता, जिला महामंत्री संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, गोलू शिवहरे, राहुल महाराज आदि युवा उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
