23.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पदोन्नति पाकर 44 मुख्य आरक्षी बने दरोगा, स्टार लगाकर दी गई बधाई
उत्तर प्रदेश

बांदा : पदोन्नति पाकर 44 मुख्य आरक्षी बने दरोगा, स्टार लगाकर दी गई बधाई …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में 44 मुख्य आरक्षियों की पदोन्नति हुई है। पदोन्नति के पश्चात उन्हें उपनिरीक्षक बनाया गया। एएसपी, सीओ सदर एवं प्रतिसार निरीक्षक ने प्रोन्नति पाए मुख्य आरक्षियों को स्टार लगाकर बधाई दी।

पदोन्नति पाकर 44 मुख्य आरक्षी बने दरोगा, स्टार लगाकर दी गई बधाई
भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 44 मुख्य आरक्षियों को उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत 44 मुख्य आरक्षियों को प्रोन्नति प्रदान की गई। अब यह मुख्य आरक्षी उपनिरीक्षक के पद पर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

पदोन्नति पाकर 44 मुख्य आरक्षी बने दरोगा, स्टार लगाकर दी गई बधाई

इसी क्रम में स्टार पहनाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी। पुलिस कार्यालय आए मुख्य आरक्षी हरिहरनाथ शुक्ला पीएनओ (822340780), देवेंद्र नारायण व्यास (842370112), देवेंद्र कुमार (822370464), महेंद्र कुमार द्विवेदी (822560238) को स्टार पहनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सत्यप्रकाश शर्मा एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अजमेर सिंह मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मरौली खदान चार और छह में छापेामरी 109 ट्रकों किए गये सीज

City News Uttar Pradesh

भारत की S-400 ने लिखा वायु विजय का इतिहास: पाकिस्तान की नापाक मिसाइलें बनीं धुएं का गुबार

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेताओं का दिल रविवार को तेजी से धड़का: संगठन चुनाव की गाईड लाइन हुई तय

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दिया नारा : सबल नारी, निश्चित होगी प्रगति हमारी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश आजादी के जश्न में डूबे: ध्वजारोहण कर शहीदों को किया याद

Banda : गजब की खबर, किसानो को नहीं मिला पिछले साल का भुगतान ! …

ब्रेकिंग न्यूज़