31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जिले में वायरल फीवर की आई सुनामी, अस्पताल में छाई मनमानी ! ..
उत्तर प्रदेश

जिले में वायरल फीवर की आई सुनामी, अस्पताल में छाई मनमानी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में वायरल फीवर की “सूमानी ” सी आ गई है। जिला चिकित्सालय में व्यवस्थायें संभाले नहीं सभल रही।मरीजों की जांन सांसत में है।


कभी बारिश तो कभी तेज धूप व उमस मौसमी बीमारियों को बढ़ावा दे रही हैं। सुबह से अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी में भीड़ लगने लगती है। गुरुवार को ओपीडी में 608 महिलाएं व 712 पुरुष मरीज उपचार कराने पहुंचे। 1320 मरीजों के होने से पर्चा काउंटर, दवा काउंटरों में मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मरीजों को अपनी बारी आने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। यही हाल चिकित्सकों के चेंबरों व इमरजेंसी का भी रहा। एक-एक चिकित्सकों को करीब 90 से 100 मरीज तक देखने पड़े। ओपीडी व इमरजेंसी में 35 से 40 प्रतिशत मरीज इन्हीं बीमारियों के पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पेट दर्द व गले में दर्द, पीलिया व टाइफड से भी लोग पीड़ित हो रहे हैं। लेकिन इनका औसत मौसमी बिमारियों की अपेक्षा काफी कम है।


मरीजों की सुविधा के लिए चार काउंटर से दवा वितरण व दो काउंटरों से पर्चे बनवाए जा रहे हैं। चिकित्सकों के चेंबरों के बाहर भी एक-एक कर्मचारी रहते हैं। जिससे मरीज एक साथ चेंबर के अंदर भीड़ न लगाएं। अस्पताल में रोजाना करीब 200 से 250 मरीज जांच करा रहे हैं। जिसमें 50 से 60 मलेरिया के लक्षण व दो-तीन डेंगू की जांचें होती हैं। डेंगू जांच की एलाइजा रीडर मशीन काफी समय से शोपीस बनी है। कर्मचारी के अभाव में किट से डेंगू की जांच हो रही है। इसी तरह दवाओं में पांच से छह तरह की एंटीबायोटिक, दर्द व बुखार आदि की दवाएं उपलब्ध हैं। रोजाना दो हजार नए व एक हजार पुराने मरीजों को दवाओं का वितरण हो रहा है।


भीड़ अधिक होने से दिन में कई बार दवा व पर्चा काउंटर में मरीज आक्रोशित हुए। पहले दवा व पर्चा कटवाने को लेकर मरीजों में कहासुनी व धक्का-मुक्की होती रही। विवाद की स्थिति बनने पर अन्य मरीजों ने समझाकर मामले को शांत कराया। कोई भी सुरक्षा कर्मी वहां मौजूद नहीं था। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशयन एसडी त्रिपाठी का कहना है कि इस सीजन में पसीना ज्यादा निकलता है। इससे कमजोरी व हीमोग्लोबिन कम होने लगता है।वायरल फीवर उड़ान भरने लगता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की पहल से चमकेगा बांदा: सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती और अंकित बने ‘फरिश्ता’: पटरी दुकानदारों को ‘छाता बांट’ जीत रहें हैं ‘दिल’

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा ऐलान : यूपी में 100 दिन के अंदर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य, वरिष्ठ अफसरों को दिया निर्देश

डीएम-एसपी ने “कसी लगाम”: अवैध खनन, ओवरलोडिंग व माफियाओं पर चलेगा “डंडा”

City News Uttar Pradesh

एसपी ने की कार्रवाई : चित्रकूट में दारोगा और तीन सिपाही हुए निलंबित, आरएसएस के पदाधिकारी से मारपीट व अभद्रता का मामला

बेटियों को लाभ देने में चित्रकूट मंडल में अव्वल : बालिकाओं की मददगार बन रही कन्या सुमंगला योजना

ब्रेकिंग न्यूज़