City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की “केनकता” प्रजाति की गायें अब कमाल करेगी। अन्ना नहीं घूमेंगी। कृषि विश्वविद्यालय इनको उपयोगी बनाएगा। पौने दो करोड़ की लागत से आधुनिक गोशाला खुलेगी। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बुंदेलखंड में बेसहारा गोवंशों से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय एक नई पहल करने जा रहा है।

अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल !
बुंदेलखंड में करीब पांच लाख से ज्यादा केनकता प्रजाति की गाय हैं। यह अधिकतर एक से दो लीटर दूध देती हैं। इससे किसान इन्हें छुट्टा छोड़ देते हैं। यही केनकता गाय को अब दुधारू बनाने की तैयारी है। इतना ही नहीं इनके गोबर व गोमूत्र से उत्पाद तैयार होंगे जो देश में अपनी पहचान बनाएंगे। कृषि विश्वविद्यालय में शासन ने आधुनिक गोशाला के लिए पौने दो करोड़ रुपये की स्वीकृत दे दी है। इसमें केनकता प्रजाति की गाय, बछिया के साथ ही थार्पारकर व गिरि प्रजाति के सांड़ भी रखे जाएंगे। गोशाला में एक प्रयोगशाला भी बनेगी।


राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इस परियोजना पर काम किया जा रहा है। बुंदेलखंड के लिए यह परियोजना बड़ी बात होगी। युवाओं को रोजगार को रोजगार के साथ छुट्टा प्रथा से भी निजात मिलेगी। कृषि विश्वविद्यालय में परियोजना प्रभारी व पशु वैज्ञानिक डॉ.मानवेंद्र सिंह के मुताबिक गोशाला में गोबर व गोमूत्र से जो भी उत्पाद तैयार होंगे वह पूरे देश में पहचान बनाएंगे। उत्पादों को तैयार करने के लिए महिलाओं व युवाओं को दक्ष किया जाएगा।


विश्वविद्यालयके कुलपति यूएस गौतम बताते हैं की केनकता नस्ल की गायों के संरक्षण व संवर्धन में विश्वविद्यालय से जुड़े छह कृषि विज्ञान केंद्रों की अहम भूमिका होगी। बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, जालौन, ललितपुत में भी केंद्रों में किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साइबर ठगी का बड़ा खेल: कृषि विवि के ‘वैज्ञानिक’ के खाते से ‘जालसाजों’ ने उड़ाए 12.44 लाख

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की ‘जिद’ जीती: सीमा की ‘लकीरें’ मिटीं, बदल गई ‘महोखर’ की तकदीर

City News Uttar Pradesh Desk

दीपावली पर पटाखा बाजारों में छाया उत्सव का माहौल: कारोबार एक करोड़ के पार !

City News Uttar Pradesh

Banda : राम जन्मभूमि निधि समर्पण को निकली भव्य शोभायात्रा…

City News Uttar Pradesh

बांदा का डबल मर्डर: दो मासूमों के खून में ‘कौन’ खूंखार ? सफेद पोशों का उतरेगा नकाब ?

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल मत्स्य विभाग पर जमकर हुई लाल : स्पष्टीकरण तलब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़