City News Uttar Pradesh
बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : सतीश मिश्रा नें भाजपा-सपा पर बोला हल्ला
उत्तर प्रदेश

बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : सतीश मिश्रा नें भाजपा-सपा पर बोला हल्ला …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के ओरन कस्बे में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्रा ने प्रबुद्ध सम्मेलन में कहा कि सपा व भाजपा दोनों की सरकारों में दलितों व ब्राहम्णों का जमकर शोषण किया गया। किस तरह वर्तमान सरकार ने एनकाउंटर के नाम पर हत्याए कराई किसी से छुपी नहीं है। हाथरस , बिगरउँ, कानपुर, छिबरामऊ चर्चित काण्ड कैसे हुए किसी से छुपे नहीं है। तत्कालीन मुख्यमंत्री पर तो राजाराम पांडेय को हटाकर ब्राहम्मण समाज के व्यक्ति की बेइज्जती के कारण हार्ट अटैक आने से मौत होने की बात भी उन्होंने कही। ब्राहम्णों को रिझाने के लिये सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा व सपा की जमकर आलोचना की।

बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन : सतीश मिश्रा नें भाजपा-सपा पर बोला हल्ला
कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, एनकाउंटर जैसे मुद्दों पर पूर्व सरकारों की जमकर आलोचना की और दवा किया कि बसपा सुप्रीमों ही सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात करती है और कानून का राज स्थापित करने में सक्षम है।


उन्होंने कहा कि जब तक यूपी के प्रत्येक जिले में सम्मेलन नही कर लेंगे ये प्रबुद्ध सम्मेलन अनवरत जारी रहेंगे। प्रबुद्ध सम्मेलन में सतीश चन्द्र मिश्रा ने अनेक प्रबुद्धजनों से वार्ता कर समस्याओं को भी जाना। प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान सतीश चंद्र मिश्रा का पूर्व कैबिनेट मंत्री गयाचरण दिनकर, रामसेवक शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल, किरण यादव, नीलू द्विवेदी, विधानसभा छेत्र अध्यक्ष अवदेश दिनकर जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा, प्रमुख चर्चित समाजसेवी जयराम सिंह बछेउरा आदि नें माल्यार्पण कर स्वागत किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेवफाई : महिला नें पति सहित चार के विरूध्द दर्ज कराई थाने में रपट

City News Uttar Pradesh

Banda : आम बजट, बुन्देलखंड दलहन उत्पादन में भरेगा उड़ान !

City News Uttar Pradesh

डीएम की ‘फटकार’ से अफसरों में हड़कंप: मांगा स्पष्टीकरण, बकायेदारों पर ‘कसेगी’ नकेल

City News Uttar Pradesh

मुख्य मंत्री हेल्प लाइन पर हड़कंप मचाने वाला गिरफ्तार : भेजा गया जेल

विधायक विशंभर का जनता दरबार ‘सेवा’ की मिसाल: भाजपाई भी आते लेकर ‘फरियाद’

City News Uttar Pradesh

क्रूरता पूर्वक पशु तस्करी : 72 पशुओं को पुलिस ने किया बरामद, सात अभियुक्त गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़