City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : प्रधान डाकघर में चोरी, खजाने की खिड़की तोड़ी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधान डाकघर से चोरों ने पांच हजार रुपये पार कर दिए। हैरत की बात है कि यहां तैनात चौकीदार को चोरों की भनक भी नहीं लगी। पुलिस ने चौकीदार से पूछताछ की है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा। अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।


हेड पोस्टमास्टर विजय कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की रात चोर प्रधान डाकघर के अंदर दाखिल हुए और काउंटर के अलग-अलग दराज में पड़े कुल पांच हजार रुपये चुरा ले गए। चोरों ने खजाने में भी चोरी का प्रयास किया। उसकी खिड़की क्षतिग्रस्त पड़ी थी। दो संदूकों के ताले भी टूटे मिले। सुबह आफिस पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि रात में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार हनुमान गिरि से पूछताछ की गई है। उसका कहना है कि डाकघर में सभी ताले ज्यों का त्यों लगे रहे। चोर कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। डाकघर में सीसीटीवी कैमरे नहीं पाए गए। पोस्ट मास्टर को कैमरे लगवाने के लिए कहा गया है। चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उधर, शहर के कालवनगंज से चोरों ने बाइक उड़ा दी। बाइक स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शंकर सरोवर का मेगा सफाई अभियान : बढ़ रहा ग्रीनिज बुक की ओर !

कमिश्नर और डीएम पर दुआओं की बौछार: दोनों अफसरों का मन हुआ बाग-बाग

City News Uttar Pradesh

हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, खेत में मिले नरमुंड से हुई थी मृतक की शिनाख्त

City News Uttar Pradesh

नेहरू युवा केंद्र ने मनाया जनजाति गौरव दिवस: भगवान बिरसा मुंडा को किया याद

City News Uttar Pradesh

दहेज के रूप में दो लाख न मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका बोर्ड बैठक : टैक्स में कमी के प्रस्ताव की अनदेखी पर सभासद हुए खफा …

ब्रेकिंग न्यूज़