City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : ब्रह्मदत्त हत्याकांड में दोषी पूर्व विधायक विजय सिंह की जेल में बिगड़ी तबीयत, प्रयागराज रेफर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । भाजपा के पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के दोषी सजायाफ्ता पूर्व सपा विधायक विजय सिंह की बांदा जेल में तबीयत बिगड़ गई। प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व विधायक 14 सितंबर 2020 को प्रशासनिक आधार पर बांदा जेल भेजे गए थे।

भाजपा के पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 10 फरवरी 1997 की रात फर्रुखाबाद जिले के लोहाई रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में सपा के पूर्व विधायक विजय समेत दो अन्य को पुलिस ने आरोपी बनाया था। सेशन कोर्ट व हाईकोर्ट से तीनों को उम्रकैद की सजा हो गई थी। 14 सितंबर 2020 को सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह को शासन ने प्रशासनिक आधार पर बांदा जेल स्थानांतरित कर दिया था। जेलर प्रमोद तिवारी ने बताया कि विजय की उम्र करीब 66 वर्ष है। बुढ़ापे के साथ ही उन्हें अनेक बीमारियां हैं। शुगर, ब्लड प्रेशर, किडनी आदि से पीड़ित हैं।

जून माह में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रयागराज भेजा गया था। वहीं का इलाज चल रहा है। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। यहां ट्रामा सेंटर के डाक्टर ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव 2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गणित सेट, बताया कैसे बनेगी यूपी में सरकार …

City News Uttar Pradesh

रेलवे में बीस रुपये में बदल सकेंगे यात्रा तिथि, रद्द नहीं करानी पड़ेगी टिकट

City News Uttar Pradesh

Banda : किशोरी को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, ट्रेन का पीछा कर भाई ने बचाई बहन की आबरू …

बांदा में लाल सोना की काली छाया फिर बिखेरेगी चमक ! …

City News Uttar Pradesh

News : सीएम योगी ने कसा तंज- बोले, यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो शरण देने वालों के पेट में हो रहा दर्द

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : भाजपा में सभी जातियों को मिलता है सम्मान एवं वरदान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़