City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को सीएमओ ने लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने की हिदायत …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर प्रभारी को सीएमओ ने जमकर फटकार लगाई। मिशन शक्ति का बोर्ड न लगा होने पर सीएचसी प्रभारी के वेतन में कटौती के आदेश दिए। तीन दिन की मोहलत देते हुए सीएमओ ने व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।


मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एनडी शर्मा ने शुक्रवार को जसपुरा सीएचसी का औचक निरीक्षण करते हुए तमाम खामियां पाईं। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी मिलने पर सीएचसी प्रभारी डा.संदीप पटेल को जमकर फटकार लगाई। प्रवेश द्वार पर मिशन शक्ति का बोर्ड नदारद मिलने पर सीएमओ बिफर पड़े। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी के वेतन से बोर्ड की कीमत का आठ हजार रुपये काटने के आदेश दिए।

आयुष्मान मित्र को कमरे के अंदर बैठा पाने पर उन्होंने अस्पताल गेट पर बैठने के आदेश दिए। वरिष्ठ लिपिक के कमरे में कागजात समेत अन्य फाइलें अस्त-व्यस्त पाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। स्टोर रूम का निरीक्षण करते हुए फ्रिज के अंदर रखीं वैक्सीन आदि देखी। स्टोर रूम में रखी खराब फ्रिजों को हटाने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी को तीन दिन की मोहलत देते हुए सीएमओ ने कहा कि वह अस्पताल का फिर से निरीक्षण करेंगे। खामियां मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बांदा को बना दिया महानगर: यातायात ट्रैफिक लाइट के किया हवाले

City News Uttar Pradesh

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाई मांग : नागपुर, कोटा के लिये चले ट्रेन

पीएम मोदी का वादा : चित्रकूट मंडल के हर खेत और पेट को मिलेगा पानी !

City News Uttar Pradesh

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी दयालुता !

विधायक प्रकाश ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक: कहा- यह हर वर्ग के लिए “लाभकारी”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़