City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : भाजपा में फिर उछली खुशी, सुनील पटेल को मिला निर्वाचित प्रमाण पत्र …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के सुनील पटेल को आज जिलाधिकारीआनंद सिंह नें विधवत निर्वाचित घोषित होने का प्रमाण पत्र दिया ।इसके साथ ही भाजपा खेमा एक बार फिर खुशियों से झूम उठा।

मंगलवार को सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बबेरु विधायक चन्द्रपाल कुशवाहा भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी से अध्यक्ष पद का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।

उसके बाद संकट मोचन मन्दिर में जाकर माथा टेका। जिला पंचायत प्रांगण स्थित अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें वादा किया की वह पूरी निष्ठा एवं लगन से अपने पद का दायित्व निभायेंगे। जिले के विकास के लिये वें पूर्णतया प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पर भी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधायक चन्द्रपाल कुशवाहा,किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुन्द शुक्ला वरिष्ठ नेता जगराम सिंह चैहान राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संतोष गुप्ता , काॅपरेटिव बैक चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य स्वेता सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजभवन उपाध्याय , महिला मोर्चा अध्यक्ष वन्दना गुप्ता , दीपक सिंह गौर , विनय श्रीवास , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला , दिलीप गुप्ता , पूर्व मण्डल अध्यक्ष विसण्डा लखनलाल राजपूत , मण्डल अध्यक्ष बडोखर श्यामबाबू पाल , मोहित गुप्ता , अभिषेक शिवहरे युवा नेता रजत सेठआदि उपस्थित रहें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे को नही मिली राहत: भरना पड़ेगा जुर्माना

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत ‘सियासत’ में सादगी: अब ‘पर्यावरण’ के प्रहरी, हरित भविष्य का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh Desk

जिलाधिकारी अनुराग के निर्देश : युद्धस्तर पर गुणवत्ता युक्त हो निर्माण …

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू बन रहे राजनीति के ‘धुरंधर’: गुरू के ‘सपनों’ को चढ़ा रहे ‘परवान’

City News Uttar Pradesh

प्रशासन की रणनीति पर उठे सवाल: बिजली गुल, गर्मी बेहिसाब, जनता चिल्लाई ‘ये कैसा अभियान’ ?

City News Uttar Pradesh

भाजपा सदस्यता में आयेगी फस्ट: पार्टी की त्रिमूर्ति नें सफलता का दिया मंत्र

ब्रेकिंग न्यूज़