कानपुर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा सदस्य रहते कानपुर में विष्णुपुरी के जिस सेंट्रल पार्क का विकास कराया था, अब वह उजाड़ हो गया है। चट्टा संचालक समेत दो लोगों का पार्क में अवैध कब्जा है। जगह-जगह पसरी गंदगी विभागों की लापरवाही की पोल खोल रही है।
आवारा जानवरों का अड्डा बने इस पार्क में लोगों ने टहलना भी बंद कर दिया है। जुलाई 2017 में कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद भी किसी ने इस पार्क की सुध नहीं ली। विष्णुपुरी चौराहे के पास स्थित अर्द्ध विकसित सेंट्रल पार्क की हालत देखकर रामनाथ कोविंद ने 2002-03 में अपनी निधि के पांच लाख रुपये से विकास कराया था।

बाउंड्री, गेट कराए जाने के साथ ही पार्क में कई पौधे भी लगवाए थे। खुद कोविंद ने इस पार्क का उद्घाटन किया था। कुछ साल तो पार्क की स्थिति ठीक रही लेकिन नगर निगम और श्रम विभाग की लापरवाही के चलते यह पार्क उजाड़ होता गया। पार्क के नाम पर सिर्फ बाउंड्री, कुछ हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइल्स बचे हैं।

अमर उजाला ने सोमवार को इस पार्क का जायजा लिया तो गेट के बगल की बाउंड्री में तब के राज्यसभा सदस्य रामनाथ कोविंद के नाम का पत्थर तो लगा नजर आया लेकिन पार्क जैसा बाकी कुछ नहीं दिखा। पार्क का गेट खुला था। इस खराब गेट पर पेंट से पार्क बुक होने की तारीख लिखी थी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
