City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, युवक की मौत, 9 लोग घायल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सोमवार को सड़क हादसा हुआ। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में करतल मार्ग पर बरात से घर लौटते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। छह घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीमावर्ती छतरपुर मध्यप्रदेश के टेढ़ी पुरवा थाना सरबई से बांदा जिले में मोहनपुर (खलारी) गांव रविवार को बरात आई थी।


लड़की की विदाई के बाद बराती वापस घर जा रहे थे। करतल मार्ग पर मुकेरा गांव के निकट तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली का खम्भा तोड़ते हुए एक पेड़ से टकरा गई। आसपास मौजूद लोग तेज धमाके की आवाज सुन मौके पर पहुंचे और गाड़ी के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस व अपनी जीप में सीएचसी पहुंचाया। हादसे में पप्पू (42) पुत्र मिथुन की अस्पताल में मौत हो गई। घायलों में अर्जुन (20), अरविंद (20), नीरज (23), कुलदीप (21), कुबेर (9), लवकुश (28), नीरज (18) तथा चालक जयहिंद (35) शामिल हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ठंड में राहत: प्रशासन ने शहर में चलाया कंबल वितरण अभियान, दी मानवता की मिसाल

City News Uttar Pradesh

सास से हुआ विवाद फिर बहू ने फांसी लगाकर दी जान, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें शासन से बैठाई जांच : पीने का पानी नहरों में छोड़नें से फंसे अफसर

City News Uttar Pradesh

कात्यायनी माँ की दर्शन की धूम से गूंजा शहर : भक्तों का उमड़ा रहा देवी आराधना को सैलाब

मंत्री और विधायक की लुटती इज्जत कूल : पुल के लिये धन हाउस फुल !

City News Uttar Pradesh

Banda- पंचायत चुनाव सरगर्मी : परिसीमन पूरा अब आरक्षण पर दिल की धड़कन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़