28.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त और डीएम की पत्नियों ने दिया संदेश, “छोड़ेंगे न साथ मरते दम तक “! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। योग दिवस पर आयुक्त दिनेश सिंह और डीएम आनंद सिंह ने योग कर, करो योग रहो निरोग क़ा संदेश दिया। इस अवसर पर आयुक्त एवं डीएम की जीवन संगनियो ने भी योगासन कर यह जता दिया की “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ वो साथी मरते दम तक “।


जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जहां शिक्षण संस्थानों में मनाया गया,वही बड़ी संख्या में लोगों ने घर पर ही रह कर योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में चित्रकूट धाम मंड ल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह व जिलाधिकारी बांदा आनंद कुमार सिंह किसी से पीछे नहीं रहे। उन्होंने पत्नियों के संग योगाभ्यास किया।


सोमवार को कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा में संचालित एनसीसी इकाई कैडिटो , शिक्षकों और छात्रों के योगाभ्यास का वर्चुअल उद्घाटन किया।साथ ही उन्होंने योग से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में प्रतिदिन प्रातः काल योग करनी चाहिए,योग के लिए समय निकालें जिससे आप स्वस्थ रहेंगे।


इसके उपरांत कमिश्नर ने अपने आवास में अपनी धर्मपत्नी विजया सिंह के साथ योग किया। इसी तरह जिला अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अपने आवास में धर्मपत्नी श्रीमती सीमा सिंह के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने स्वयं शीर्षासन करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।


इस दौरान उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि स्वस्थ्य जीवन के लिए निरंतर योगाभ्यास को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। क्योंकि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक,’मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें बारातियों एवं घरातियों की समस्या की दूर : उतारी आरती

City News Uttar Pradesh

बांदा : रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, झांसी-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा

चित्रकूट जेल गैंगवार : जेल हत्याकांड में सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक और जेलर समेत पांच को किया गया निलंबित …

बाइक चोरों की गैंग पर ‘पुलिस का चाबुक’: 6 गाड़ियां बरामद, एक गिरफ्तार, तीन फरार

City News Uttar Pradesh

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली ‘टर्बो स्पीड’: डायल 112 में शामिल हुए 16 पीआरवी वाहन

City News Uttar Pradesh

बांदा मंडल कारागार से सात अपराधी फरार ! पैरोल पर हुये थे रिहा, नहीं लौटे जेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़