- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कल 21 जून को मनाएं जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है। उनका मानना है की कोरोना काल में यह ध्यान रखा जाये की “सावधानी हटी, मुसीबत बढ़ी ” विधायक दिवेदी नें अपने आवास पर इस संदर्भ में मुलाकत वार्ता में अपनी अपील की। कहा कि 21 जून को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सहभागिता बढ़ायें, लेकिन मुख्यतया घर में रहकर ही परिवार के साथ सभी लोग इसका आयोजन करें । इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।

सभी लोग कोरोना प्रोटोकाल समेत शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ ही अपने-अपने घरों पर योग दिवस का आयोजन स्वास्थ लाभ एवं इसके महत्व को समझें। उन्होंने कहा की योग के प्रति क्षेत्रवासियों में जागरूकता स्वास्थ्य लाभ के लिये बहुत जरूरी है।जानकारी दी की योग दिवस पर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सुबह साढ़े छह बजे से दूरदर्शन पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। सुबह 6:40 से सात बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद सुबह सात से 7:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकाल का प्रसारण होगा। 7:45 बजे से राज्यस्तरीय कार्यक्रमों और शाम 6:30 से 7:30 बजे तक योग विशेषज्ञों के सम्मेलन का प्रसारण किया जाएगा।विधायक ने कहा की इन प्रसारणों को देखें और योग दिवस को सार्थक बनाये।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
