28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
वेटिकट रेल यात्रियों की अब बल्ले बल्ले : पकड़े जाने पर नहीं लगेगा जुर्माना
उत्तर प्रदेश

वेटिकट रेल यात्रियों की अब बल्ले बल्ले : पकड़े जाने पर नहीं लगेगा जुर्माना

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी रेल मंडल में जनवरी से शुरू होने वाली मोबाइल टिकट व्यवस्था में बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्रियों को जुर्माना नहीं लगेगा, बल्कि मौके पर ही टिकट बनवाने की सुविधा मिलेगी। भारतीय रेल ने बिना टिकट यात्रा करने वाले जनरल कोच यात्रियों के लिए एक नई और सुविधाजनक व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है। झांसी मंडल में जनवरी से यात्रियों को बिना जुर्माना भरे टिकट बनाने की सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उनके कर्तव्य का बोध कराना है।

मिशन गति शक्ति योजना : थिक वेब स्विच से 160 की गति पर दौड़ेंगी ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों, होली, दीवाली और शादियों के मौसम में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं। पहले, ऐसे यात्रियों को पकड़े जाने पर किराये से जुर्माना भरना पड़ता था। लेकिन अब अगर कोई यात्री बिना टिकट पकड़ा जाता है, तो वह मौके पर ही टीटीई से निर्धारित किराए पर जनरल टिकट बना सकेगा। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए टीटीई को हैंड हेल्ड टिकट वेंडिंग मशीनें दी जाएंगी।

वेटिकट रेल यात्रियों की अब बल्ले बल्ले : पकड़े जाने पर नहीं लगेगा जुर्माना

झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से 47 हैंड हेल्ड मशीनें खरीदी गई हैं, जिन्हें जनवरी में महाकुंभ और अन्य मेलों के दौरान उपयोग में लाया जाएगा। इस पहल से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे को भी अधिक राजस्व प्राप्त होगा। इस नई व्यवस्था के तहत यदि यात्री फिर भी टिकट नहीं बनवाते हैं, तो नियमों के अनुसार उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह कदम भारतीय रेल द्वारा यात्रियों को सही दिशा में प्रेरित करने और बिना टिकट यात्रा की समस्या को हल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के क्लीनिक बने मौत के ठिकाने: गर्भपात और फर्जी अल्ट्रासाउंड का काला धंधा उजागर

City News Uttar Pradesh

चित्रगुप्त सोसाइटी के प्रभारी अध्यक्ष बने लव सिन्हा

City News Uttar Pradesh

यूपी : दिल दहला देने वाली वारदात, 18 साल की युवती के सिर व चेहरे पर वारकर हत्या, फैली सनसनी …

COVID-19 Update : यूपी में नए कोरोना संक्रमितों में कमी, 24 घंटे में मिले 10,682 नए केस, लेकिन बढ़ती जा रही मृतकों की संख्या …

अपर जिला सहकारी अधिकारी की मौत से खलबली: गर्मी या हार्ट अटैक से मौत ?

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: कुंडा के सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़