City News Uttar Pradesh
नेशनल हाईवे पर डंपरों की जोरदार भिड़ंत: खलासी की मौत, क्रेन की मदद से निकाला गया शव
उत्तर प्रदेश

नेशनल हाईवे पर डंपरों की जोरदार भिड़ंत: खलासी की मौत, क्रेन की मदद से निकाला गया शव

  • विनोद मिश्रा

महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह सरैनी गांव के पास दो डंपरों में में आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डंपर के खलासी की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। खलासी का शव डंपर की केबिन में फंसा था। क्रेन के सहारे शव को निकाला जा सका। अहिरन खेड़ा थाना मलवा जनपद फतेहपुर निवासी दीपू यादव पुत्र सियाराम यादव खलासी था और वह चालक संतोष निवासी विष्णी असोथर फतेहपुर के साथ गुरुवार सुबह करीब 4 बजे खाली डपंर लेकर कबरई गिट्टी भरने आ रह था।

नेशनल हाईवे पर डंपरों की जोरदार भिड़ंत: खलासी की मौत, क्रेन की मदद से निकाला गया शव
Heavy collision between dumpers on the National Highway: Driver killed, body taken out with the help of crane

झांसी मिर्जापुर हाईवे में सरैनी गांव टोल प्लाजा के पास सामने से आए 16 चक्का डंपर ने उसमें टक्कर मार दी। दुर्घटना में खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक मामूली घायल हो गया। खलासी डंपर में फंस गया और पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे बाहर निकला। जबतक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक ने बताया कि वह कबरई गिट्टी लेने आ रहे थे। सामने से खाली 16 चका डंपर असंतुलित होकर सामने से भिड़ गया और दीपू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।डंपर का चालक मौके से भाग गया। करबई थाना के प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। दुर्घनाग्रस्त दोनों डंपरों को कब्जे में कर लिया गया है । हादसा कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : खेत में करंट लगने से बटाईदार के पुत्र की मौत …

City News Uttar Pradesh

मोंथा ने छोड़ा मोर्चा : बदला मौसम का मिजाज, सूर्य नें दिये दर्शन

City News Uttar Pradesh

कोबरा के ‘डंक’ ने छीन ली ‘चार मासूमों’ की मां: ‘एक झटके’ में उजड़ गई ‘दुनिया’

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले, सौ दिन के रोडमैप में ढिलाई पर सख्त होगी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

यातायात व्यवस्था पर पुलिस सतर्क : 476 वाहनों का चालान, 11 लाख 24 हजार का हुआ जुर्माना

प्रतिभा सम्मान: जलशक्ति मंत्री रामकेश नें विद्यार्थी परिषद का गौरवशाली इतिहास दिलाया याद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़