City News Uttar Pradesh
फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से हुआ तलाक, 12 साल बाद टूटा रिश्ता
देश विदेशमनोरंजन

फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से हुआ तलाक, 12 साल बाद टूटा रिश्ता

  • ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ हनी सिंह निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। खासतौर पर पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) को लेकर यो यो हनी सिंह का नाम काफी उछला है। बीते समय से हनी सिंह की वाइफ शालिनी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। ऐसे में अब दिल्ली के एक कोर्ट ने हनी सिंह और शालिनी के तलाक के केस पर मंजूरी दे दी है।

फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से हुआ तलाक, 12 साल बाद टूटा रिश्ता
Famous singer and rapper Honey Singh gets divorced from wife Shalini Talwar, relationship broken after 12 years

– यो यो हनी सिंह का हुआ तलाक

लंबे समय से यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार के बीच अनबन बनी हुई है। बीते सालों से इन दोनों के तलाक केस को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहा है। शालिनी ने पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा के तहत मारपीट, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली के एक कोर्ट ने हनी सिंह और शालिनी के पक्ष की रजामंदी के आधार पर तलाक के फैसले को मंजूरी दे दी है।

फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से हुआ तलाक, 12 साल बाद टूटा रिश्ता
Famous singer and rapper Honey Singh gets divorced from wife Shalini Talwar, relationship broken after 12 years

हालांकि इस फैसले से पहले दोनों पक्षों से एक आखिरी बार साथ रहने के बारे में पूछा गया, जिस पर हनी और उनकी पत्नी शालिनी ने मना कर दिया। इस तरह से अब शादी के 12 साल के बाद यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट गया।

फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से हुआ तलाक, 12 साल बाद टूटा रिश्ता
Famous singer and rapper Honey Singh gets divorced from wife Shalini Talwar, relationship broken after 12 years

बता दें कि बीते साल सितंबर के महीने में शालिनी तलवार ने कोर्ट में हनी सिंह के 1 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट की मांग भी की थी। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक रैपर यो यो हनी सिंह के वकील ईशान मुखर्जी ने बताया है- सुनवाई के दौरान दूसरे प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है और कोर्ट की तरफ से तलाक की डिक्री प्रदान कर दी गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओमिक्रोन की हलचल : जनपद में 590 निगरानी समितियां अलर्ट

City News Uttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण : प्रधानमंत्री मोदी के साथ 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे साक्षी, उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख उद्योगपति आमंत्रित

बाबरी विध्वंस मामला: कोर्ट का बड़ा फैसला, आडवाणी-जोशी व उमा को बरी करने के खिलाफ याचिका हुई खारिज

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : यूपी के लिए भाजपा ने बनाया मेगा प्लान, पीएम मोदी समेत 200 से ज्यादा होंगी रैलियां

ISIS का आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार: स्वतंत्रता दिवस पर थी यूपी में धमाके की योजना, ओवैसी की पार्टी का सदस्य है सबाउद्दीन

City News Uttar Pradesh

राकेश टिकैत बोले- यूपी पुलिस पंगा न ले: संसद से पहले बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान, गाड़ी रोकी तो ट्रैक्टर से निकलेंगे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़