28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
सावन की सोमवती आमावस्या : परिवहन विभाग की भक्तों पर बरसेगी कृपा
उत्तर प्रदेश

सावन की सोमवती आमावस्या : परिवहन विभाग की भक्तों पर बरसेगी कृपा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। परिवहन विभाग सावन अमावस्या पर भक्तों पर कृपा बरसायेगा। भक्तों की बेहतर सुविधा के लिए प्रयागराज और चित्रकूट के लिए रोडवेज की 80 अतिरिक्त बसें 16 जुलाई से फर्राटा भरने लगेंगी। यह व्यवस्था 18 जुलाई तक रहेगी। इस दौरान कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। बीच मार्ग में खराब होने वाली बसों की मरम्मत के लिए मोबाइल दस्ता गठित किया गया है। जो 24 घंटे मुस्तैद रहेगा।

सावन की सोमवती आमावस्या : परिवहन विभाग की भक्तों पर बरसेगी कृपा
Sawan’s Somvati Amavasya: Transport Department will shower blessings on the devotees

आरएम कार्यालय में बस संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम खोला गया है। सावन की अमावस्या और सोमवती विशेष महत्व रखती है। लाखों श्रधालू प्रयागराज व चित्रकूट जाते हैं। चित्रकूटधाम मंडल के यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि सोमवती अमावस्या 17 जुलाई को है।

सावन की सोमवती आमावस्या : परिवहन विभाग की भक्तों पर बरसेगी कृपा
Sawan’s Somvati Amavasya: Transport Department will shower blessings on the devotees

इसके लिए बांदा से चित्रकूट-प्रयागराज के लिए 40, महोबा चित्रकूट से प्रयागराज के लिए 20, राठ से चित्रकूट के लिए 10, हमीरपुर से चित्रकूट के लिए 10 यानि कुल रीजन से 80 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। यह 16 से 18 जुलाई तक दौड़ेगी। चित्रकूट जाने वाली बसें चार ट्रिप में संचालित होंगी। एआरएम बांदा लक्ष्मण सिंह को सोमवती मेला प्रभारी बनाया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनरेगा की बदहाली पर सपा का हल्ला बोल: 300 दिन काम और 600 मजदूरी की उठी मांग

घर घर दस्तक अभियान में महंगी पड़ी लापरवाही, आयुक्त ने सचिव व लेखपाल को किया निलंबित

City News Uttar Pradesh

Banda : फांसी लगा युवक ने दी जान,परिवार में मचा कोहराम…

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले: सपा मुखिया अखिलेश यादव का दावा गुब्बारे में हवा की तरह

कथित नटवर लाल सहायक आयुक्त सर्वेश के विरुद्ध ढाई माह पूर्व घोटाले का दर्ज हुआ था मामला …

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र नें तरेरी आँखें : एक्सप्रेस गति से पूरा करें कार्य, अन्यथा भोगेंगे अंजाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़