- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू अपनें “जल योद्धा के नाम की सार्थकता” को सिद्ध कर रहे हैं। उनका यह कार्यक्रम “जन आकर्षण” बन गया हैं। जन सहयोग “परवान” पर हैं। पांचवें रविवार को भी बुन्देली प्रकृति पर्यटन लोक भारती के तत्वावधान मे शंकर सरोवर की सफाई अभियान में “घना कोहरा भी उनके लक्ष्य को डगमगा” नहीं सका। “उत्तम बांदा सुन्दर बांदा” का नारा “शंकर सरोवर नवाब टैंक” में गूंज उठा।

रविवार को सुबह से ही “घना कोहरा अपना सितम” ढ़ा रहा था। भारी कोहरे और मौसम की खराबी के वावजूद “पचपन श्रमदानियों के जत्था” ने सरोवर सफाई अभियान में भाग लिया। शंकर सरोवर तट पर नारे बाजी कर “शारीरिक ऊर्जा का संचार” किया औऱ “कोहरे को ललकारते हुये जुट गये सरोवर जल सफाई अभियान” में। तीन घंटे जल स्वच्छता में योगदान दिया।

सरोवर की इस तरह अब तक 35 प्रतिशत जल सफाई हो चुकी हैं। सफाई अभियान में नगर पालिका बांदा के पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी, आशुतोष मिश्र पूर्व अध्यक्ष नेहरू महाविद्यालय छात्र संघ, आन्नदी साहू, सुशील तिवारी, नवीनगुप्ता, सभासद नीरज त्रिपाठी, निखिल सक्सेना, सचिन अग्रिहोत्री, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, रामप्रसाद सोनी, सन्तोष नायक, राहुल सेन, रजोल तिवारी, सन्तोष राजपूत, नागेश खरे नागी, आदि थे। कार्यक्रम के संयोजक जल योद्धा अशोक त्रिपाठी जीतू नें बताया कि 8 जनवरी को सुबह छठवां अभियान चलेगा।उन्होने सभी श्रमदानियों आभार व्यक्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
