City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पांच माह बाद भी दुरुस्त न हो सकी टूटी पाइप लाइन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कस्बा नरैनी में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पांच माह पूर्व मोहल्ले के सुभाष नगर पेयजल के लिए पड़ी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। काफी समय बीतने के बाद भी विभाग ने इसकी मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई। मोहल्ले में हैंडपंप न होने से लोगों को पानी के लिए दिनभर मशक्कत करनी पड़ रही है और जल निगम के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।


कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सूर्यपाल सिंह, ओम ब्रदर्स, डॉ. रामसजीवन, नवल चौरसिया, मोहम्मद यूसुफ, अंसार आदि ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखा है। बताया कि बांदा वाया कालिजर मार्ग में चौड़ीकरण के दौरान सैकड़ों मकान ध्वस्त किए गए। वही निर्माण इकाई के सड़क खोदाई के दौरान जलापूर्ति पाइप को उखाड़ दिया गया था। सरकारी हैंडपंप भी उखाड़ दिए गए थे।

कार्यदायी संस्था नगर पंचायत में माह जनवरी में मुख्य चौराहा में लगा सबमर्सिबल पंप सहित नल भी उखाड़ कर ले गई। इसके बाद से किसी ने पानी की सप्लाई के बारे में नहीं सोचा। मोहल्ला वासियों को पांच माह से पानी नहीं मिल रहा। जल संस्थान भी समस्या से अवगत होते हुए चुप बैठा है। इस मोहल्ला के अलावा कस्बा के कई मोहल्लों में जल संस्थान का पाइप टूटा होने की वजह से गंदा पानी जलापूर्ति किया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका है।

जल संस्थान के अवर अभियंता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान कालिजर- बांदा की पाइप लाइन पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नई पाइप लाइन बिछाए जाने का एस्टीमेट बनाकर दो माह पूर्व लोक निर्माण विभाग को भेजा जा चुका है। स्वीकृत हो जाने के बाद जलापूर्ति की जा सकेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों “डे नाइट” मैच !

पुनर्विवाह में देवर-भाभी बने पति-पत्नी: विधवा विवाह को अशुभ मानने वालों को करारा जवाब

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील, मंदिर सफाई में तल्लीन

City News Uttar Pradesh

आयुक्त एवं डीआईजी नें संपूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष का जनसंवेदना संदेश: ठंड में राहत और विकास को दी गति

City News Uttar Pradesh

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

ब्रेकिंग न्यूज़