24.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आइजी की पहल क्या होगी कामयाब ? सरकारी मोबाइल पर वाट्सअप नहीं सीन करते कप्तान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आईजी के सत्य नारायण साहब नेक दिल है। अपना सरकारी वाट्सअप खोलते है। मैसेज सीन करते है, पर मंडल में उनके कप्तान हों या सीओ फिर थाना प्रभारी सरकारी मोबाइल का वाट्सअप सीन करते नहीं। यह स्थिति 99 प्रतिशत है ऐसे में आईजी साहब का फरमान कैसे चढ़ेगा परवान ? खबर में इतनी लंबी भूमिका हमने इस लिये लिखा है कयोकिआई जी ने कहा है कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की जिले में सुनवाई न होने पर मंडल के फरियादियों को आइजी, एसपी कार्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं है। उन्हो़ने कोरोना संकट को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की है। आमजन वाट्सएप अथवा ईमेल पर शिकायत भेज सकते हैं। इसकी प्रत्येक सोमवार को समीक्षा की जाएगी। इसके लिए परिक्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।


पुलिस उप महानिरीक्षक ने फरियादियों को कोरोना क‌र्फ्यू काल में आइजी व एसपी कार्यालय तक बेवजह न आने की बात कही है। कहा कि जिले के थाना, कोतवाली, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुनवाई न होने पर वह परेशान न हों। अपना शिकायती पत्र लिखकर वाट्सएप या ईमेल -digrckd@gmail.comपर भेजने को कहा है। इसके लिए मोबाइल नंबर 9454400206, 7839866508, 9454402582 जारी किए हैं।इस पर भी लोग शिकायती पत्र भेज सकते हैं। आइजी ने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्र को कंप्यूटर पर अपलोड किया जाएगा। यहां से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित थाना को भेजा जाएगा।


– शहरों में थमी तो अब गांवों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, जारी किए चारों जिलों के अधिकारियों के मोबाइल नंबर

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक बांदा के सीयूजी मोबाइल नंबर 9454400257 एंव ईमेल – spbna-up@nic.in, अपर पुलिस अधीक्षक-9454401029, प्रभारी मीडिया सेल-7839862480, पर संबंधित जिले के लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी तरह हमीरपुर पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर 9454400277 एंव ईमेल – sphmr-up@nic.in, अपर पुलिस अधीक्षक 944401063, मीडिया सेल 9454402446, ईमेल आइडी है। जनपद महोबा के पुलिस अधीक्षक का सीयूजी नंबर 9454400 293, अपर पुलिस अधीक्षक-9454401092 एंव ईमेल – spmba-up@nic.in, प्रभारी मीडिया सेल महोबा 7839857330 है। जनपद चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक का मोबाइल नंबर 9454400263 एंव ईमेल – spckt-up@nic.in, अपर पुलिस अधीक्षक-9454401039, प्रभारी मीडिया सेल चित्रकूट-7839855303 है।


अपर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि आवेदक के प्रार्थना पत्रों को संबंधित पुलिस अधीक्षक को भेजा जाएगा। साथ ही कंप्यूटर में अंकित किया जाएगा। संबंधित अधिकारी स्वयं इन प्रार्थना पत्रों को कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे। जांच अधिकारी, क्षेत्राधिकारी प्राप्त शिकायतों को अपने कंप्यूटर में इंद्राज करेंगे। जन शिकायत रजिस्टर में भी एंट्री करेंगे। प्रत्येक सोमवार को इन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नाबालिग का अपहरण कर दुराचार : थाने में मुकदमा हुआ पंजीकृत

City News Uttar Pradesh

सीएमएस का तगड़ा भ्रष्टाचार ? ढाई करोड़ के उपकरण खरीद मामले में फंसे

City News Uttar Pradesh

Banda- प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक, 72 घंटों में मिलेगा धान का भुगतान…

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा के टिफिन कार्यक्रम का बने आकर्षण : पार्टी जनों में उत्साह

City News Uttar Pradesh

Banda : बिजली विभाग में गजब, गुम हो गई यादाश्त ! बन गया भुलक्कड़ ! …

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़