City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आईजी बने जेम्सबांड, कर्फ्यू का जायजा लेने निकले चुप-चाप अफसरों की ली क्लास ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल के आईजी के सत्य नारायण जेम्स बांड के रोल में दिखे।कोरोना कर्फ्यू का कितना पालन हो रहा है, यह देखनेके लिये खुफिया तौर वह खुद निकल पड़े। अपनी कार से पुलिस के चिह्न और लाल बत्तियां हटवाकर शहर का निरीक्षण किया। सड़कों पर घूमने के दौरान उनके साथ मौजूद ड्राइवर और एक कांस्टेबिल भी सादे कपड़ों में था।


यह लोगों के बीच घूमते रहे और लोगों को भनक भी नहीं लगी। पूरा जायजा लेने के बाद आईजी ने सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी को तलब किया। यह दोनों और कई सब इंस्पेक्टर भागकर बाजार पहुंचे।

आईजी ने गाइडलाइन के हो रहे खुले उल्लंघन पर दोनों की क्लास ली और सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का पालन कराने तथा अनुमति वाली दुकानों को ही खुलने की व्यवस्था के निर्देश दिए। आईजी ने अपना खुफिया निरीक्षण सब्जी मंडी, चौक बाजार, महेश्वरी देवी चौराहा आदि में किया। कुछ दुकानों में ज्यादा भीड़ देखकर दुकानदारों को ताकीद की कि बिना मास्क वालों को सामान न दें। गोले बनाकर उन्हें दूरी पर खड़ा करें।

आईजी ने खुद भी खरीदारों को कतारबद्ध खड़ा कराया। आईजी ने इन लोगों से कहा कि बहुत ही जरूरी होने पर घरों से निकलें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें। संक्रमण से खुद बचे और दूसरों को भी बचाएं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नसीमुद्दीन नें ‘मोदी और योगी’ सरकार को घेरा : बोले- देश चल रहा ‘तानाशाही’ के भरोसे

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम का गजब निर्णय, व्हाट्सअप ग्रुप से होगी गौशालाओं की निगरानी…

City News Uttar Pradesh

मौत का रास्ता बना ‘जर्जर पुल’: प्रशासनिक चुप्पी से ‘हादसे’ को दावत

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमों मायावती का कड़ा प्रहार : कहा- कांग्रेस जबर्दस्त जातिवादी, सपा गुंडों की पार्टी और भाजपा ब्राह्मण विरोधी

राइफल क्लब मैदान को ‘बेचने’ की साजिश: खिलाड़ियों ने प्राधिकरण को ‘ललकारा’

City News Uttar Pradesh

Banda- बांदा जिला कांग्रेस ऩे किसान नेताओं को सौंपा समर्थन पत्र…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़