City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : हाय दईया, स्वच्छ भारत मिशन की तो हो रही लईया-करैया ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वच्छ भारत मिशन जिले में लापरवाही औऱ भ्रष्टचार की शिकार है। जिले की सभी तहसीलों में कमोबेश यही स्थिति है जैसा कि हम नरैनी तहसील के बिल्हरका गांव की पेश कर रहे हैं।कहने को तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनवाए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति शौच के लिए बाहर न जाए। लेकिन मौके की स्थिति देखी जाए तो अधिकांश शौचालयों में कबाड़ रखा है। भूसा कंडा व लकड़ी यहां भरे हैं। गांव के लोग आज भी शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं।


नरैनी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बिल्हरका के मजरा बोड़ापुरवा, विदुवा पुरवा, रानीपुर, भावरपुर में करीब ड़ेढ़ सैकड़ा शौचालयों का निर्माण किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान, सचिव व ठेकेदार की मिलीभगत से लाखों रुपये का घोटाला निर्माण में हुआ है।


बिल्हरका के मजरो में बने करीब 40 शौचालय में भूसा, कंडा लकड़ी आदि सामग्री भरी है। ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन ग्राम प्रधान ने यह कहा था की तीनों तरफ की दीवारें बना लो और सीट बैठा कर दरवाजा लगा लो। ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण के लिए मात्र एक हजार रुपये की धनराशि दी गई है। जिस कारण यह शैचालय आज तक पूर्ण नहीं हो पाए। दुकानदारों से सीमेंट, ईंटा उधार लेकर आधा -अधूरा निर्माण हो सका है। जिससे इनका सही से इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

ग्राम पंचायत बिलहरका के मजरा बोडा पुरवा, राजा, रामबाबू ,बहोरी, मुन्ना, लल्लू, संतू, लीला, प्रताप, लक्ष्मी, कामता, राजकुमार, सिद्धू ,शिवपाल ,विजय, रामकुमार, हल्के, भूपत, बरेदी, कल्लू, देवा, किशोरा आदि ने बताया की शौचालय का पैसा नहीं मिला है। जो कुछ बना है वह तत्कालीन प्रधान सचिव व एक बांदा के ठेकेदार ने सहयोग किया। उनके द्वारा एक-एक हजार रुपये मिले जिससे इतना कार्य करवाया है। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि संयुक्त टीम का गठन करके जांच करवाई जाएगी। जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में फिर पुलिस पर हमला : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा हुआ घायल …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का हमला: इंडिया गठबंधन को बताया यूपीए का कब्रिस्तान

City News Uttar Pradesh

बांदा – झांसी – मानिकपुर वाया कानपुर रेलखंड पर डेढ़ सौ किलोमीटर की रफ्तार से दौडेगी ट्रेनें

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग नें भ्रष्टाचार का ढाया सितम : बिना काम दो करोड़ का भुगतान

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा नहर एवं पंप कैनाल का निरीक्षण: सिंचाई दुरुस्ती के निर्देश

Banda : पुलिस को चुनौती, एक रात सात दुकानों के टूटे ताले, नकदी व सामान चोरी …

ब्रेकिंग न्यूज़