City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना का कहर, पंद्रह दिन में 58 संक्रमितों की मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के एकलौते राजकीय मेडिकल कालेज/एल-3 कोविड अस्पताल में कोरोना ने जमकर कहर बरपाया। पिछले 15 दिनों में यहां 58 कोविड मरीजों ने दम तोड़ दिया। मंडल के तीन जिलों में सबसे ज्यादा 39 मौतें बांदा जिले में दर्ज हैं।


चित्रकूट के 14 और महोबा के पांच संक्रमितों की जिंदगी की डोर टूट गई। यानी मेडिकल कालेज में औसतन हर दिन 3.9 संक्रमित मरीज की जान गई। हालांकि, हमीरपुर जिले से मौत का आंकड़ा शून्य बताया गया है। पंचायत चुनाव परवान चढ़ने से लेकर अब तक कोरोना संक्रमितों की मौतें भी परवान चढ़ीं हैं। चित्रकूटधाम मंडल में बांदा मेडिकल कालेज को एल-3 कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां चारों जिलों के गंभीर कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किए जाते हैं।

मेडिकल कालेज प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक पखवाड़े (15 दिन) में 58 संक्रमितों की मौत हुई। इनमें बांदा की 39, चित्रकूट की 14 और महोबा जनपद की 5 मौतें शामिल हैं। हालांकि, हमीरपुर जनपद में मौतें शून्य दर्शाई गई हैं। सबसे ज्यादा 10 मौतें पांच मई को हुई। इसके अलावा 25 और 29 अप्रैल को 9-9 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज प्रशासन का दावा है कि आठ और नौ मई को एक भी कोरोना से मौत नहीं हुई।हमीरपुर में भी पिछले 15 दिनों में मौतें शून्य दर्शाई गईं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर में घुसकर छेड़खानी और फायरिंग : कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

हादसा : बेकाबू ट्रक ने ई रिक्शा और बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

महाकौशल एक्सप्रेस में आग की सूचना से मचा हड़कंप : बोगी में धुआं भरने के बाद सहम गए यात्री

City News Uttar Pradesh

बांदा में अक्षय तृतीया पर “सोना लईजा रे” की रही धूम : बिक गया पांच करोड़ का सोना-चांदी

गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे ‘सजना’ तेरी जिंदगानी रहे: सुहागिनों ने मांगी पतियों की लंबी उम्र

बाहुबली मुख्तार अंसारी जज के सामने गिड़गिड़ाया: बोला- साहब मैं बीमार हूं, यहां नहीं हो पा रहा इलाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़