City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : महाराणा प्रताप की जयंती पर दीप जलाकर, उनके संघर्षो को किया गया याद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुगल काल में बढ़ रहे साम्राज्यवाद की लहर को रोकने के लिए मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप ने न केवल संघर्ष किया बल्कि दिल्ली सल्तनत को नाको चने चबवा दिए। संघर्ष के बीच उनके शहीद होने पर तत्कालीन मुगल शासक अकबर ने भी उनकी वीरता की सराहना की। जन्मदिन पर शहर के गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर दीप जलाया। उनके संघर्षों को याद किया है।


नौ मई 1540ई. में मेवाड़ के शासक महाराणा उदय सिंह के घर में देश की आन बान शान की रक्षा में जीवन भर संघर्ष करने वाले महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर शहर के महाराणा प्रताप चौक में प्रतिमा के सामने दीपक जला कर शोभाराम कश्यप, वीरेंद्र कुमार सेन, अभय प्रताप सिंह प्रिस, दिनेश कुमार सिंह आदि लोगों ने महाराणा प्रताप को याद किया। देश की आजादी को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कहा कि उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सबकुछ न्यौछावर कर दिया था। इसी संघर्ष में उन्होंने अपना शरीर छोड़ा लेकिन कभी मुगलिया दास्तां स्वीकार नहीं की। उनके इस त्याग पर स्वयं मुगल शासक अकबर ने भी लोहा माना था। पुष्प अर्पित कर सभी ने मुल्क के लिए जज्बा ओ ईमान रखते हैं। हम जुबां पे नहीं दिल में अपने देश को रखते हैं की पंक्तियां दोहराईं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब दुस्साहस : गैंगस्टर का आरोपी थाने से धक्का देकर फरार …

विधायक प्रकाश ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिये ‘फूंका’ स्वदेशी अपनाओ का मूल मंत्र

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर सिंह यादव नें कहा: केंद्रीय बजट ‘जनता’ के लिये ‘निराशाजनक’

City News Uttar Pradesh

भाजपा ने जारी किया लोक कल्याण संकल्प पत्र: किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली व मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का किया वादा, ​उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प

City News Uttar Pradesh

बांदा में डॉक्टर शंकर कबीर ‘सफल ईएनटी सर्जन’: बढ़ाई मेडिकल कॉलेज की ‘प्रतिष्ठा’

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा की मंशा क्या होगी पूरी ? कठिन डगर है पनघट की !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़