24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : यमराज बनकर दौड़ रहे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, भाई हुआ घायल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ओवरटेक करने के चक्कर में ईंटों भरे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका पारिवारिक भाई घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।


कस्बे के ग्राम तेरा-ब निवासी कोमल यादव का 18 वर्षीय पुत्र छोटू रविवार सुबह करीब पौने दस बजे मोटरसाइकिल से पारिवारिक भाई 16वर्षीय रविकरन के साथ अपनी आटा चक्की के इंजन का पट्टा खरीदने अतर्रा गया था। बाद में वहां कस्बे के बदौसा रोड स्थित मशीनरी दुकान से पट्टा खरीदकर दोनों भाई जब वापस घर जाने लगे तो अस्पताल के पास नरैनी की ओर से ईंट भरे ट्रक को ओवरटेक किया। इस बीच सामने अचानक हथठेलिया आने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई। इसमें युवक छोटू का सिर ट्रक के पिछले पहिए से कुचल गया। जबकि उसका भाई दूसरी ओर गिरा इससे उसकी जान बच गई। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दिवागंत छोटू दो भाइयों में बड़ा था। हादसे को लेकर घटनास्थल पर भीड़ लगी रही। एसआइ सूरज कुमार ने शव हटवाकर बेहाल स्वजन को ढांढस बंधाया है। एसआइ ने बताया कि ट्रक के फरार चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


– नहीं पता था यह सफर होगा आखिरी
हादसे के बाद घायल व दुखी रविकरन ने बताया कि वह सुबह घर में खाना खा रहा था। तभी चचेरा भाई छोटू घर आया था। उसने अतर्रा से इंजन का पट्टा खरीदने की बात कही थी। उसके जिद करने पर वह साथ चला गया था। उसे नहीं पता था कि भाई का उसके साथ यह सफर आखिरी होगा। इतना कहकर रविकरन के आंसू छलक पड़े।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित ने संभाला मोर्चा: बरसात से पहले ‘स्वच्छता’ का बड़ा अभियान

नगर निकाय उपचुनाव संपन्न: मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा उजरेहटा विकास में होगा उज्जवल: गांवों का विकास प्राथमिकता

खेत की रखवाली कर रहे युवक की हत्या का आरोपी रामरूप गिरफ्तार: हथियार बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा वासियों को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद : रेल मंत्री नें सांसद को दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का प्रदेशवासियों को बड़ा उपहार : सिंगापुर की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी देश की पहली नाईट सफारी

ब्रेकिंग न्यूज़