

- शरद मिश्रा
बांदा। “विश्वविख्यात कथा वाचक एवं अपनी वाणी से सम्मोहित” कर देने वाले “इंद्रेश उपाध्याय महाराज” की कथा में नेहरू महाविद्यालय का “खेल मैदान जनसैलाब सा” हो जाएगा।
इस भव्य “श्री भक्ति चरित्र कथा” के “आयोजक” विधायक प्रकाश द्विवेदी “गांवों-कस्बों” में भ्रमण कर “जनता को आमंत्रण” दे रहे हैं, उससे “मैदान की क्षमता से भी ज्यादा भीड़ एकत्रित” होने की “प्रबल संभावना” है।
इसी क्रम में विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने “नारी शक्ति के स्नेह, श्रद्धा और भक्ति भाव” के साथ “धर्ममय वातावरण को जन-जन तक पहुंचाने” हेतु “खुरहंड आवास” पर “विभिन्न महिला समूहों एवं संगठनों की मातृशक्ति एवं बहनों से भेंट” कर उन्हें “आमंत्रित” किया।
विधायक दंपति ने उन्हें “बांदा नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान” में “पूज्य इंद्रेश उपाध्याय के 26 नवंबर से शुरू पांच दिवसीय भक्ति चरित्र कथा” के “पावन आयोजन में सपरिवार सम्मिलित” होकर “अमृतमयी कथा का रसपान करने हेतु आमंत्रित” किया।
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने “अपील” किया कि आइए, “भक्ति, संस्कार और सनातन संस्कृति” की इस “दिव्य धारा से जुड़कर” अपने “जीवन को प्रभु प्रेम एवं आध्यात्मिक चेतना से आलोकित” करें। उन्होंने कहा कि आप सभी की “गरिमामयी उपस्थिति इस दिव्य आयोजन की शोभा और भव्यता और अधिक बढ़ाएगी”।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
