
- विनोद मिश्रा
बांदा। तिंदवारी के “किसानों के लिए वर्षों का इंतजार अब खत्म” हुआ है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने “वह कर दिखाया, जो दशकों से सिर्फ वादा” बनकर रह गया था।
जौहरपुर पंप कैनाल के “पुनरोद्धार के लिए 24.90 करोड़ की परियोजना स्वीकृत” हो गई है और “पहली किस्त” के रूप में 5 करोड़ रुपये भी अवमुक्त हो गए हैं।
यह खबर मिलते ही “पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़” गई। किसानों के चेहरे खिल उठे, क्योंकि अब उनके “सूखे खेतों को पानी मिलेगा, फसलें लहलहाएंगी और खुशहाली” आएगी। लोग कहते हैं, रामकेश निषाद ने “किसानों की मांग को फाइलों में नहीं दबने” दिया।
लखनऊ से लेकर शासन तक “लगातार प्रयास” किया, अधिकारियों से बात की और “आखिरकार परियोजना को धरातल पर उतार” दिया। जनता की जुबान पर अब एक ही बात है, “जो खेतों की प्यास बुझाने को अपना अभियान बनाता है,वही सच्चा जनसेवक” है। रामकेश निषाद ने “साबित कर दिया कि वह सिर्फ वादे नहीं करते, विकास की नई पहचान” देते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
