City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले पंचायत सचिव को ट्रक ने कुचला, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले ‘पंचायत सचिव’ को ट्रक ने कुचला, हालत गंभीर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में निजामीनगर के पास नेशनल हाईवे-35 पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। “मॉर्निंग वॉक” कर रहे पंचायत सचिव को “तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर” मार दी। हादसे में पंचायत सचिव प्रमोद सिंह पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके “सिर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें” आई हैं। उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले पंचायत सचिव को ट्रक ने कुचला, हालत गंभीरबताया गया कि प्रमोद सिंह पटेल “सुबह टहलने निकले” थे। इसी दौरान “कर्वी की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर” मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह “सड़क पर दूर” जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर “अफरा-तफरी” मच गई। “राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा” हो गई।दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले पंचायत सचिव को ट्रक ने कुचला, हालत गंभीरसूचना पर पहुंची बदौसा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से “घायल को एंबुलेंस से सीएचसी अतर्रा” पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। “पुलिस ने ट्रक की तलाश और मामले की जांच में जुट” गई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : सचिवालयों में बैठना सुनिश्चित करें अधिकारी व कर्मचारी

City News Uttar Pradesh

आनंदम् सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू सिंह नें योगी की ‘संभाली’ कमान: जैविक खेती का चला रहे अभियान

City News Uttar Pradesh

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

City News Uttar Pradesh

फील्ड में ‘उतरे’ अंकित बासू: झील का पुरवा में खुद ‘नापी’ सीसी रोड की गुणवत्ता

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़