City News Uttar Pradesh
बांदा में बनेगा 'गजब' का ओवरब्रिज: झूम उठेगी जनता, खर्च होंगे 21 करोड़
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में बनेगा ‘गजब’ का ओवरब्रिज: झूम उठेगी जनता, खर्च होंगे 21 करोड़

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय वालों के लिए बड़ी खबर है। बांदा रेलवे स्टेशन पर “एक गजब का ओवरब्रिज बनने” जा रहा है। यह कोई “आम पुल नहीं होगा, बल्कि 12 मीटर चौड़ा आलीशान फुट ओवरब्रिज” होगा, जो “एक साथ पांच प्लेटफॉर्मों को जोड़ेगा”। रेल विभाग इस गजब के “ओवरब्रिज पर 21 करोड़ रुपये खर्च” करेगा। यह “नया पुल मौजूदा 3 मीटर चौड़े पुराने पुल से बिल्कुल अलग” होगा। इसे “बांदा स्टेशन से मानिकपुर यानी खुरहंड की ओर करीब 100 मीटर की दूरी पर बनाया” जाएगा।बांदा में बनेगा 'गजब' का ओवरब्रिज: झूम उठेगी जनता, खर्च होंगे 21 करोड़इसकी “सबसे बड़ी खासियत इसकी चौड़ाई और कनेक्टिविटी” है। अभी “स्टेशन पर सिर्फ दो प्लेटफॉर्म हैं और एक संकरा पुल है, जिस पर यात्रियों की भीड़ से चलना मुश्किल” होता है। नया 12 मीटर चौड़ा पुल मौजूदा “दो प्लेटफॉर्मों के साथ भविष्य” में बनने वाले “तीन नए प्लेटफॉर्मों” को भी जोड़ेगा। मतलब, यात्रियों को “प्लेटफॉर्म बदलने” के लिए लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा, सीधे “पुल से पांचों प्लेटफॉर्म पर पहुंच” सकेंगे। विभाग ने “इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू” कर दी है।बांदा में बनेगा 'गजब' का ओवरब्रिज: झूम उठेगी जनता, खर्च होंगे 21 करोड़अधिकारियों की मानें तो एक हफ्ते में टेंडर फाइनल हो जाएगा और “दिसंबर-जनवरी से निर्माण शुरू” हो जाएगा। पहले चरण में “मई-जून” तक मौजूदा “दो प्लेटफॉर्मों तक पुल” बना दिया जाएगा, फिर नए प्लेटफॉर्म बनते ही इसका विस्तार कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि “झांसी-मानिकपुर दोहरीकरण प्रोजेक्ट के तहत बांदा स्टेशन पर पहले से ही 61 करोड़ से नया भवन और नए प्लेटफॉर्म” बन रहे हैं। अब 21 करोड़ के इस गजब के “ओवरब्रिज के बाद बांदा स्टेशन की सूरत ही बदल” जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘अवैध साम्राज्य’: 34 कब्जाधारकों पर ‘बुलडोजर’ की तैयारी

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती की ‘जनसुनवाई’ में उमड़ा विश्वास : कहा- होना चाहिए ‘ज़मीनी समाधान’

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा नें आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषाहार में ‘लापरवाही’ पर छुड़ाये छक्के

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें किया निहाल: अनुसूचित जाति हुई खुशहाल

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी : जिले में तीन और मंडल में सात साल पूरे कर चुके अफसरों का होगा ट्रांसफर

अध्यक्ष मालती गुप्ता की विशेष पहल: पर्यावरण संरक्षण और लोकसंस्कृति के प्रति समर्पण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़