
- विनोद मिश्रा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपनी “अनोखी कार्यशैली” को लेकर “हमेशा चर्चा” में रहते हैं। इसी क्रम में “सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट इन दिनों तेजी से वायरल” हो रही है, जिसमें उन्होंने “अपनी सोच को बेहद सरल शब्दों में व्यक्त” किया है।
वायरल पोस्ट में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने लिखा है कि “मेरी पहचान राजनीति नहीं, जनसेवा है”। उनके इस “विनम्र और सेवा भाव” वाले कथन को “जनता का भरपूर समर्थन” मिल रहा है। समर्थक इसे खूब शेयर कर रहे हैं और इसे एक “सच्चे जननेता की पहचान” बता रहे हैं।
गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में “कद्दावर मंत्री” रहे हैं और अपनी “प्रशासनिक पकड़ और जमीनी जुड़ाव” के लिए जाने जाते रहे हैं। “सपा में शामिल होने के बाद भी उनकी सक्रियता” लगातार बनी हुई है। और उनका “एक मात्र लक्ष्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की यूपी में सत्तापोशी” कराना है। वह अक्सर विभिन्न जिलों में जाकर लोगों की “समस्याएं” सुनते हैं और उनके “समाधान के लिए अधिकारियों से बात” करते हैं। यही कारण है कि “कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता तक में उनकी अलग पहचान” है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे समय में जब राजनीति को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती हैं, नसीमुद्दीन का यह बयान उनकी “जनहितैषी छवि को और मजबूत” करता है। समर्थकों ने उनकी पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं और कहा है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने “हमेशा पद से ऊपर उठकर लोगों की सेवा” की है। उनकी “यही सोच उन्हें अन्य नेताओं से अलग” बनाती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
